फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Father accused in BBA student's suicide surrenders; sent to jail.

Agra News: बीबीए छात्र की आत्महत्या में आरोपी पिता ने किया समर्पण, भेजा गया जेल

Sun, 14 Jun 2026 02:14 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Father accused in BBA student's suicide surrenders; sent to jail.
आगरा। वजीरपुरा (हरीपर्वत) में 3 जून की रात को गोली मारकर बीबीए छात्र के आत्महत्या के मामले में आरोपी पिता ने कोर्ट में समर्पण कर दिया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले में हरीपर्वत पुलिस का कहना है कि छात्र की मां ने पति पर बेटे के उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पश्चिमपुरी निवासी हर्षित अरोड़ा (19) बीबीए तृतीय वर्ष का छात्र था। मां रिचा अरोड़ा ने बताया था कि उन्होंने वजीरपुरा निवासी सईद कुरैशी से वर्ष 2005 में शादी की थी। उनके साथ वर्ष 2017 तक रही थीं। उनके दो आर्यन और हर्षित था। आपस में नहीं बनने के कारण वो पश्चिम पुरी में रहने लगीं। आरोप लगाया कि अलग होने के बावजूद पति परेशान करता था। इस कारण हर्षित मानसिक रूप से परेशान रहता था। दोनों के बीच कहासुनी भी हुआ करती थी। इसी बात से 3 जून की रात को हर्षित ने कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास का कहना है कि आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। आरोपी ने कोर्ट में समर्पण किया है। साक्ष्य संकलन कर आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया जाएगा।
विज्ञापन

मां ने लगाए थे गंभीर आरोप
मां ने प्राथमिकी के अलावा बातचीत में आरोप लगाया था कि हर्षित को आरोपी सईद लंबे समय से धर्म परिवर्तन करने के लिए प्रताड़ित कर रहा था। बात नहीं मानने पर घर बुलाता था। सईद की न्यू आगरा थाना क्षेत्र में कार एसेसरीज और रिपेयरिंग की दुकान थी। 22 वर्ष पहले उन्होंने दुकान पर अकाउंटेंट की नौकरी की, उसी दौरान सईद ने शादीशुदा होने की जानकारी छिपाकर उनसे शादी कर ली थी। बेटों के जन्म के बाद सईद का व्यवहार बदल गया। उसने धर्म परिवर्तित करने का दबाव बनाया, बच्चों के नाम तक बदलने की कहने लगा। इससे परेशान होकर वह पश्चिमपुरी में अलग रहने लगी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed