फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fatehpur Sikri Stone fell from Shahi Masjid in Chishti's Dargah

फतेहपुर सीकरी: चिश्ती की दरगाह में शाही मस्जिद से गिरा पत्थर, सफाईकर्मी घायल

Fri, 30 Sep 2022 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 30 Sep 2022 12:02 AM IST
सार

पुरातत्व सहायक कलंदर बिंद ने बताया कि शाही जामा मस्जिद की मरम्मत का काम जल्द कराया जाएगा। साथ ही यहां जाली लगाने का भी काम किया जाना है। जिससे इस तरह की घटनाएं न हों। 

विज्ञापन
Fatehpur Sikri Stone fell from Shahi Masjid in Chishti's Dargah
घायल हुआ दरगाह कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर सीकरी में सूफी संत हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह परिसर में स्थित शाही जामा मस्जिद की गुंबद से पत्थर का टुकड़ा गिर गया, इससे सफाईकर्मी घायल हो गया है।
विज्ञापन

 
व्यवस्थापक रहीम कुरैशी ने बताया कि शाही जामा मस्जिद में बृहस्पतिवार को दिन में करीब 11 बजे शराफत सफाई का काम कर रहा था, तभी मस्जिद के गुंबद से पत्थर का टुकड़ा टूट कर शराफत के ऊपर गिरा। इससे शराफत का सिर में चोट लग गई। वह जख्मी होकर गिर पड़ा। दरगाह के कर्मचारियों ने अस्पताल ले जाकर उसकी मरहम पट्टी कराई।
विज्ञापन


 शाही जामा मस्जिद में गुंबद से पत्थर का टुकड़ा गिरने की जानकारी दरगाह प्रबंधन ने पुरातत्व विभाग के अफसरों को दी। पुरातत्व सहायक कलंदर बिंद ने बताया कि शाही जामा मस्जिद की मरम्मत का काम जल्द कराया जाएगा। साथ ही यहां जाली लगाने का भी काम किया जाना है। जिससे इस तरह की घटनाएं न हों। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed