फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fatehpur Sikri Foreign tourists entered monument without ticket fear of ticket reselling

फतेहपुर सीकरी: स्मारक में बिना टिकट प्रवेश कर गए विदेशी पर्यटक, टिकट रीसेलिंग की आशंका

Thu, 27 Oct 2022 06:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 27 Oct 2022 06:45 PM IST
सार

पुरातत्व विभाग के सीए कलंदर बिंद का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है, टूर गाइड के पास टिकटें थीं, जिन्हें स्कैन के लिए एएसआई गार्ड को दिया गया था, एएसआई गाइड की चूक से यह घटना हुई है।

विज्ञापन
Fatehpur Sikri Foreign tourists entered monument without ticket fear of ticket reselling
फतेहपुर सीकरी स्मारक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के फतेहपुर सीकरी स्मारक में बगैर टिकट विदेशी पर्यटकों के प्रवेश का बृहस्पतिवार को वीडियो वायरल हुआ है। इससे पुरातत्व विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मचा है। वायरल वीडियो 25 अक्तूबर दोपहर का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

ये है मामला 

जानकारी के मुताबिक टूर गाइड नजीम खान दो स्पेनिश पर्यटकों को लेकर सीकरी पहुंचा, जहां दीवाने आम से प्रवेश करने के पश्चात उसने टिकट नहीं खरीदी। जबकि प्रति विदेशी पर्यटक 560 रुपये का टिकट है। वह विदेशी पर्यटकों को लेकर पंचमहल तक पहुंच गया। इसकी जानकारी होने पर पर्यटन विभाग के गाइड आदित्य व अन्य पहुंच गए और पुरातत्व विभाग के सीए को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने टूर गाइड को पकड़ा, तो वह दोबारा टिकट लेने के लिए खिड़की पर पहुंचा।
विज्ञापन

 

पुरातत्व अधिकारियों की मिलीभगत का आरोप

गाइड आदित्य व अन्य का आरोप है पुरातत्व अधिकारियों की मिलीभगत से सुरक्षा कंपनी के गार्ड टिकटों की रीसेलिंग और बिना टिकिटों के मुसाफिरों को स्मारकों के अंदर कर देते हैं। आरोप है कि फोन पर शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। गाइड ने बताया कि वह इसकी शिकायत डीजी पुरातत्व विभाग और पर्यटन मंत्रालय में करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कराई जाएगी जांच

 वहीं पुरातत्व विभाग के सीए कलंदर बिंद का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है, टूर गाइड के पास टिकटें थीं, जिन्हें स्कैन के लिए एएसआई गार्ड को दिया गया था, एएसआई गाइड की चूक से यह घटना हुई है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed