फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fatehabad Road will be widened to three meters

तीन मीटर और चौड़ी होगी फतेहाबाद रोड

Thu, 13 Oct 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 13 Oct 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Fatehabad Road will be widened to three meters
रिंग रोड - फोटो : Demo Pic.
ट्रैफिक के बढ़ते दबाव के मद्देनजर फतेहाबाद रोड को तीन मीटर और चौड़ा किया जाएगा। ताकि इनररिंग रोड की वजह से इस रोड पर जाम की स्थिति न रहे। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। जल्द ही इसे हरी झंडी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बता दें कि वर्तमान में फतेहाबाद रोड लगभग सात मीटर चौड़ी है। फिर भी यह रोड ट्रैफिक का दबाव नहीं झेल पा रही। जल्द ही इनररिंग रोड शुरू होने जा रही है। ऐसे में यहां स्थिति और विकराल हो सकती है। दिल्ली की तरफ से आना वाले ट्रैफिक का अधिकांश दबाव फतेहाबाद रोड पर ही आएगा। ऐसे में इस रोड को दस मीटर चौड़ा करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। अधिशासी अभियंता अजय राठौर के अनुसार, शासन को 90 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है। जैसे ही प्रस्ताव को मंजूरी मिलेगी, फतेहाबाद रोड को चौड़ा करने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इनररिंग रोड से फतेहाबाद तक की रोड को दस मीटर का किया जाएगा। 
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि प्रतापपुरा चौराहा से इनररिंग रोड तक डबल चैनल रोड करने के प्रस्ताव को पहले ही हरी झंडी मिल चुकी है। इसमें बाधा बन रहे कुछ पेड़ों को काटने के लिए भी सुप्रीम कोर्ट ने अनुमति दे दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed