फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fate of love marriage: Lover harassing girl after marriage brother in law molested

प्रेम विवाह का हश्र: जिसके लिए छोड़ा घर वो प्रेमी दे रहा यातनाएं, जेठ ने भी हदें की पार; आपबीती सुनाते रो पड़ी

Mon, 30 Sep 2024 02:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 30 Sep 2024 02:14 PM IST
सार

प्रेम विवाह करने के बाद युवती का ऐसा हाल होगा, उसने सोचा भी नहीं था। शादी के बाद प्रेमी के तेवर बदल गए। उसने उत्पीड़न शुरू कर दिया। इतना ही नहीं जेठ भी उस पर गलत नजरें रखने लगा है। पीड़िता ने थाने में शिकायत की है। 
 

विज्ञापन
Fate of love marriage: Lover harassing girl after marriage brother in law molested
women crime demo - फोटो : iStock

विस्तार

फिरोजाबाद की युवती ने युवक से प्रेम विवाह कर घर छोड़ दिया। घरवालों के विरोध करने पर भी वो प्रेमी के पक्ष में खड़ी हो गई। लेकिन शादी के बाद प्रेमी के तेवर ही बदल गए। दहेज के लिए उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। इतना ही नहीं पति के बेरुखी का फायदा जेठ उठाना चाहता था। जेठ ने उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर उसे शांत कर दिया गया। पीड़िता ने ससुराल वालों के उत्पीड़न की कहानी पुलिस को बताई। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


 

थाना रामगढ़ क्षेत्र निवासी युवती ने हसमत नगर निवासी राशिद से प्रेम विवाह किया था। 31 अक्टूबर 2023 को विवाह के बाद उसने 8 नवंबर 2023 को अपना घर छोड़ दिया। इस मामले में युवती की मां ने थाना रामगढ़ में राशिद और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया, लेकिन युवती ने ससुराल वालों का पक्ष लेते हुए मायके पक्ष के खिलाफ बयान दिए। लड़की के बयानों के बाद मुकदमा खत्म हो गया, लेकिन युवती के जीवन में नई कठिनाई शुरू हो गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि उसने सोचा था कि अब सबकुछ ठीक चलेगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। शादी के बाद राशिद के तेवर बदल गए। वो उससे दूर-दूर रहने लगा। वहीं ससुराल वाले भी उस पर मायके वालों से पैसे लाने का दबाव डालने लगे। ससुराल वालों का कहना था कि शादी के दौरान हुए मुकदमे में काफी खर्चा हो गया, वो पैसा उसे मायके से ही लाना होगा। 


 
विज्ञापन

पीड़िता ने जब बातों को अनसुना करना शुरू किया, तो ससुराल वालों ने उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। आए दिन उसके साथ मारपीट की जाने लगी। वहीं 22 सितंबर को जेठ ने उसके साथ छेड़खानी की। पीड़िता ने जब ससुराल वालों से शिकायत की, तो उसे ही धमकी दी जाने लगी। बताया कि उसे थाने जाने से भी रोका गया। वो मौका देखकर थाने पहुंची और पुलिस को पूरी घटना बताई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति राशिद, ससुर हासिम, सास बानो बेगम, जेठ शाहिद, इरफान, जेठानी यासमीन, सरोज एवं ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed