{"_id":"674c5c3fd525f372b309ce0f","slug":"fatal-attack-on-a-young-man-over-a-dispute-over-parking-a-bike-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-127958-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बाइक खड़ी करने के विवाद में युवक पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बाइक खड़ी करने के विवाद में युवक पर जानलेवा हमला
Sun, 01 Dec 2024 06:23 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 01 Dec 2024 06:23 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध दर्ज की रिपोर्ट, जांच की शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। भाई की शादी के खरीदारी करने आए युवक का कुछ लोगों से बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। आरोपियों ने युवक की पिटाई कर दी। धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया। थाना एलाऊ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव परिगवां निवासी प्रतीक मिश्रा ने पुलिस को बताया कि 22 नवंबर को उनकी शादी थी। भाई आकाश शादी में जरूरत का सामान लेने के लिए भांवत गया था। भांवत में गांव निवासी शनि से बाइक खड़ी करने को लेकर उसका विवाद हो गया। इसके बाद आरोपी ने अपने साथियों को बुला लिया और आकाश को गालियां देते हुए पीटना शुरू कर दिया। सूचना मिलने के बाद जब वह मौके पर पहुंचे और रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन पर धारदार हथियार से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान गले में पड़ी सोने की चेन भी गुम हो गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सनी, आशीष, भूरे, नानकराम, श्रीचंद, नारायण, सौरभ आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।