फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farms of farmers who do not repay bank loans will be auctioned in Agra

Agra News: कर्ज नहीं चुका सके किसान, खेत हो रहे नीलाम, 45 किसानों को नोटिस जारी

Wed, 04 Jan 2023 01:41 PM IST
मुकेश कुमार देश दीपक तिवारी, अमर उजाला आगरा
देश दीपक तिवारी, अमर उजाला आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 04 Jan 2023 01:41 PM IST
सार

जिले में ग्राम विकास बैंक की नौ शाखाओं से करीब सात हजार किसानों ने भूमि बंधक रख कर 15 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज ले रखा है। जिसकी अदायगी नहीं कर पाए।

विज्ञापन
Farms of farmers who do not repay bank loans will be auctioned in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिले में कर्ज नहीं चुकाने पर किसानों के खेत नीलाम हो रहे हैं। सहकारी ग्राम विकास बैंक ने खेरागढ़ के 45 किसानों को नोटिस जारी किए हैं। 18 जनवरी को इनकी बंधक भूमि को बैंक नीलामी करेगा। नीलामी से कर्ज पर दी गई रकम की वसूली होगी। जिले में सात हजार से अधिक किसानों की भूमि ग्राम विकास बैंकों में बंधक है।

विज्ञापन


खेरागढ़ के गांव बीरई, झंडीपुर, कंचनपुर, बिसहरा, रमगढ़ा, शेरपुर, हरियापुरा, रहलई सहित 30 गांव में 150 से अधिक किसानों ने 2017-18 में अपने खेत सहकारी बैंक में गिरवी रखे थे। बदले में 1 से 2 लाख रुपये का कर्ज लिया। जो तीन साल में दोगुना हो गया। 11.50 फीसदी वार्षिक ब्याज और मूलधन किसान नहीं चुका पाए। 

विज्ञापन

सात हजार किसानों पर 15 करोड़ रुपये का कर्ज

जिले में ग्राम विकास बैंक की नौ शाखाओं से करीब सात हजार किसानों ने भूमि बंधक रख कर 15 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज ले रखा है। जिसकी अदायगी नहीं कर पाए। जिला प्रबंधक रंजना यादव ने बताया कि कर्ज की वसूली के लिए बैंक की सैंया शाखा ने पहले चरण में 45 किसानों को नोटिस जारी किए हैं। 18 जनवरी को खेरागढ़ तहसील परिसर में खेतों की नीलामी होगी। नीलामी से प्राप्त रकम से बैंक पहले कर्ज का मूलधन और ब्याज काटेगा, बाकी रकम किसान को मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक में हो रही अंधेरगर्दी

सहकारी समिति कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल गौड़ का कहना है कि भूमि विकास बैंक में कर्ज के नाम पर अंधेरगर्दी होती है। ब्याज और मूलधन का मनमानी हिसाब है। एक बार कर्ज लेकर किसान फंस जाता है। फिर उनकी जमीनों को बैंक नीलाम करता है। 

25 हजार किसानों की भूमि बंधक

आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी में 25 हजार से अधिक किसानों की भूमि ग्राम विकास बैंक में बंधक है। भूमि बंधक के बदले 90 करोड़ रुपये का कर्ज है। जिसकी वसूली के लिए सहकारिता प्रशासन किसानों पर शिकंजा कस रहा है। कर्ज माफी का लाभ भूमि बंधक किसानों को नहीं मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed