फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   farmers ready to give land of international airport

इंटरनेशनल एयरपोर्ट को किसानों की हरी झंडी

Wed, 31 Aug 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 31 Aug 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
farmers ready to give land of international airport
airport
शहर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने के सरकारी प्रस्ताव पर काश्तकारों ने भी सहमति दे दी है। दरअसल खेरिया एयरपोर्ट पर ही प्रस्तावित सिविल एन्क्लेव का विस्तार कर इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने की योजना है। अभी कम से कम 155 एकड़ जमीन की खरीद और करनी होगी। इसके लिए तहसील की टीम गांवों में जाकर काश्तकारों से संपर्क कर रही है लेकिन अच्छी खबर यह है कि किसानों ने भी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए जमीन देने को सहमति भरना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


एसडीएम सदर योगेंद्र कुमार ने बताया कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हवाई पट्टी का विस्तार किया जाना है। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार व्यवस्थाएं की जाएंगी। इसके लिए करीब 155 एकड़ जमीन की जरूरत होगी। फिलहाल सिविल एन्क्लेव के लिए करीब 55 एकड़ जमीन की खरीद की जा रही है। 150 एकड़ जमीन को किसानों की रजामंदी जरूरी है। इसके लिए टीम लगातार धनौली, बल्हेरा और अभयपुरा गांव में जा रही है। करीब 347 परिवारों  से संपर्क किया गया है। इनमें से करीब 200 किसानों ने सहमति पत्र भरकर तहसील की टीम को दे दिए हैं। शेष किसानों से दो दिन में सहमति लेकर प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। 
विज्ञापन


बदल जाएगी मलपुरा रोड की तस्वीर
आगरा। इंटरनेशनल एयरपोर्ट बना तो मलपुरा रोड की तस्वीर बदल जाएगी। खेरिया एयरपोर्ट का अर्जुन नगर, अजीत नगर और टाटा गेट वायुु सेना के कब्जे में होगा और इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए मुल्ला की प्याऊ (धनौली) के पास से प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। जानकारों का मानना है कि इसकी वजह से न केवल धनौली रोड बल्कि मलपुरा रोड का विकास होगा। ग्वालियर रोड, इनर रिंग को रोहता पुल जोड़ने वाली मलपुरा नहर रोड का विस्तार होगा। मलपुरा से धनौली रोड का विस्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed