फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers protested demanding implementation of the Minimum Support Price Guarantee Act.

Agra News: न्यूनतम समर्थन मूल्य गारंटी कानून लागू करवाने की मांग को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन

Thu, 27 Nov 2025 02:11 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Farmers protested demanding implementation of the Minimum Support Price Guarantee Act.
आगरा। सरकार की ओर से सभी फसलों पर एक न्यूनतम मूल्य की गांरटी के लिए कानून (एमएसपी) लागू करने की मांग को लेकर किसानों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले बुधवार को जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन


भाकियू जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि 9 दिसंबर 2021 को केंद्र ने संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) को लिखित आश्वासन के बावजूद एमएसपी, कृषि सुधारों एवं लंबित किसान मुद्दों का पालन नहीं हुआ है। आंदोलन के दौरान 736 किसानों की शहादत और 380 दिनों के संघर्ष के बाद भी एमएसपी गारंटी कानून न बन पाना किसानों के साथ अन्याय है। ज्ञापन में आगरा के तीन प्रमुख मुद्दों को विशेष रूप से प्रमुखता दी गई। इसमें आगरा में अंतरराष्ट्रीय आलू निर्यात जोन की स्थापना, कोल्ड स्टोरेज भाड़े पर नियंत्रण कानून लागू करना और टोरेंट पावर द्वारा किसानों पर लगाए गए 20-50 लाख तक के अवैध बिजली बिल तुरंत समाप्त करना शामिल है। उर्वरक सब्सिडी में कटौती, डीएपी यूरिया की कालाबाजारी, श्रम संहिताओं के विरोध, बिजली बिल 2025, निजीकरण और कृषि–मजदूर विरोधी नीतियों को भी ज्ञापन में प्रमुख रूप से शामिल किया गया। भाकियू ने कहा कि बढ़ती लागत, घटते दाम, महंगाई, मनरेगा की कमजोर स्थिति और बेरोजगारी ने किसानों को आर्थिक संकट में डाल दिया है।
विज्ञापन

इस दौरान तांतीराम जादौन, मनीष वर्मा, कोमल सिंह बघेल, श्यामवीर सिंह चाहर, भूपेंद्र सिंह चौहान, कृष्णकांत शर्मा, अनुरुद्ध कुमार सिंह, करतार सिंह, रणजीत सिंह रघुवंशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed