फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   farmers protest in mathura news

मथुरा: किसान आंदोलन के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरना, एक्सप्रेसवे पर शांति मार्च निकालने का एलान

Fri, 22 Jan 2021 12:03 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 22 Jan 2021 12:03 PM IST
विज्ञापन
farmers protest in mathura news
नौहझील में किसान कर रहे धरना प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

मथुरा जिले के नौहझील क्षेत्र में नए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में धरना दे रहे किसानों के समर्थन में और स्थानीय समस्याओं को लेकर भारतीय किसान कल्याण समिति ने मोरकी के मैदान पर गुरुवार को अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। समिति के अध्यक्ष रामबाबू कटैलिया के नेतृत्व में सैकड़ों किसान धरने पर बैठे हैं। वहीं, यमुना एक्सप्रेसवे पर प्रशासन ने शांति मार्च नहीं निकलने दिया तो किसानों ने बाजना-नौहझील रोड पर जाम लगा दिया। 

विज्ञापन


किसान नेता रामबाबू कटैलिया द्वारा यमुना एक्सप्रेसवे पर शांति मार्च निकालने की घोषणा के बाद प्रशासन के आलाधिकारी यमुना एक्सप्रेसवे पर पहुंच गए। सीओ धर्मेंद्र चौहान, एसडीएम श्याम अवध चौहान, इंस्पेक्टर लोकेश भाटी पुलिस बल एवं पीएसी के साथ मुस्तैद हो गए। बाजना कट लिंक रोड पर किसानों को चढ़ने से रोकने के लिए गाड़ियां अड़ा दी गईं। 
विज्ञापन


रणनीति बना कर किसान दोपहर 2:20 बजे यमुना एक्सप्रेसवे की ओर बढ़ने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद किसान लिंक रोड पर ही बैठ गए। उन्होंने नौहझील-बाजना रोड पर जाम लगा दिया। इससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा समझाने पर तकरीबन पौने तीन बजे किसानों ने जाम खोल दिया। इसके बाद किसान टोल प्लाजा रोड पर यमुना एक्सप्रेसवे पर कूच करने के लिए आगे बढ़ने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सप्रेसवे के कट पर सीओ व एसडीएम द्वारा दोबारा मनाने पर काफी मुश्किल से उन्हें उठाया जा सका। किसान नेता रामबाबू कटैलिया ने बताया कि प्रशासन हमें जाने नहीं दे रहा है। प्रशासन अपनी तानाशाही दिखा रहा है। हमें रोक दिया गया है, लेकिन हम रोज एक्सप्रेसवे पर शांति मार्च निकालेंगे। प्रदर्शन में गिर्राज वशिष्ठ, हरवीर, सतवीर चौधरी, जयपाल सिंह, वीर सिंह, संग्राम सिंह, सोनी प्रधान, मनमोहित, गोवर्धन सिंह आदि मौजूद रहे।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed