फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   farmers protest in kasganj

भाकियू ने घेराा वन विभाग का कार्यालय, की नारेबाजी

Wed, 11 Sep 2019 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
farmers protest in kasganj
कासगंज में जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते भाकियू पदाधिकारी एवं किसान। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। वन अधिकारी द्वारा दो किसानों की लकड़ी जब्त करने के मामले में भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने शहर में जुलूस निकालकर विभाग के कार्यालय का घेराव किया और धरना दिया। काफी देर तक हंगामा होता रहा। किसानों के आक्रोश को देखते हुए कोतवाली सहित अन्य थानों का पुलिसबल आ गया। जिला वन अधिकारी ने जब्त की कई लकड़ी रिलीज करने व मामले की जांच कर वन कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया, तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

गंाव गंगावास मझरा गढ़ी पंचगाई के किसान भोजराज व रामप्रसाद ने अपनी लकड़ी कटवाई थी। 30 अगस्त को वन अधिकारी जगदीश तोमर, राजेश व अन्य कर्मियों ने लकड़ी कब्जे में ले ली। किसानों ने लकड़ी के स्वामित्व के बारे में प्रपत्र भी दिखाए, लेकिन उनकी लकड़ी उन्हें नहीं लौटाई। विधिक रूप से लकड़ी रिलीज करने के लिए प्रार्थना पत्र भी दिए, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने वन अधिकारियों व कर्मियों पर लकड़ी लूट का आरोप लगाया। आक्रोशित यूनियन कार्यकर्ताओं ने वन विभाग के कार्यालय पर आक्रोश जताते हुए नारेबाजी की। किसान वहीं पर धरने पर बैठ गए। किसान नेताओं को पुलिस अधिकारी समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन वह नहीं माने। बाद में जिला वन अधिकारी दिवाकर वशिष्ठ ने किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष कुलदीप पांडे व अन्य पदाधिकारियों के साथ वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला वन अधिकारी ने किसानों की जब्त की लकड़ी रिलीज कराने और कार्रवाई का भरोसा दिया और वन अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद आक्रोश थम सका। इस दौरान तहसील अध्यक्ष विनोद शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष श्यामवीर, जिलाध्यक्ष आशीष पांडे, युवा जिलाध्यक्ष मोनू राजपूत, दिनेश राजपूत, अमर सिंह, अबज सिंह, विनोद चौहान, विलेज सिंह, ताराचंद्र, अमर सिंह, प्रेमसिंह, भोजराज, अतर सिंह, महेंद्र सिंह, आशीष, सुजीत सहित बड़ी संख्या में किसान यूनियन के नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed