फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers protest against loan scams continues for a second day; recovery notices arrive without loans being paid, leaving farmers stunned.

Agra News: ऋण आवंटन में धांधली के खिलाफ किसानों का दूसरे दिन धरना जारी, ऋण लिए बगैर आए रिकवरी नोटिस, किसानों के उड़े होश

Tue, 31 Mar 2026 12:31 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest against loan scams continues for a second day; recovery notices arrive without loans being paid, leaving farmers stunned.
Congress District President Ramnath Singh Sikarwar addressing the farmers during the protest.
सैंया। भूमि विकास बैंको में ऋणों को लेकर धांधली का आरोप लगाते हुए किसानों का धरना सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। सोमवार को किसानों ने भूमि विकास बैंक सैंया के पास धरना दिया।
विज्ञापन

धरना स्थल पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामनाथ सिंह सिकरवार ने आरोप लगाया कि भूमि विकास बैंकों ने बिचौलियों के माध्यम से ऋण की धनराशि में बंदरबांट कर किसानों का शोषण किया है। किसानों की बिना जानकारी के ऋण स्वीकृत कर धन का बंदरबांट कर लिया गया। कहा कि जब तक किसान पीड़ित किसानों के फर्जी ऋण, खतौनियो में दर्ज कुर्की के आदेशों को हटाकर ओटीएस योजना के तहत ऋणों का समाधान नहीं किया जाएगा, तब तक किसानों का धरना जारी रहेगा। वहीं, रिछोहा,जगनेर के पीड़ित किसान भीमा का कहना है कि वर्ष 2012 में भूमि विकास बैंक जगनेर से एक लाख का ऋण स्वीकृत कराया था, जिसमें से 35 हजार रुपये दलाल ने हड़प लिए। उसे 65 हजार रुपये दिए गए। उसने बैंक में बीस हजार रुपए जमा कर दिए हैं. फिर भी बैंक से सात लाख 50 हजार का रिकवरी नोटिस भेजा गया है। इस दौरान महानगर अध्यक्ष अमित सिंह, दीपक कुमार परमार, रामप्रकाश, मोती सिंह, सत्य नारायण शर्मा, मदनमोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed