फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers presented their problems in front of Agriculture Minister in Kharif seminar organized in Agra

Agra News: मंत्री जी सुनिए जरा...नहीं मिल रहा खाद-बीज, सिंचाई के लिए पानी भी नहीं, कीटनाशक भी आ रहा गड़बड़

Tue, 20 Jun 2023 10:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 20 Jun 2023 10:43 PM IST
सार

आगरा में किसानों ने कृषि मंत्री से कहा कि मंत्रीजी सुनिए जरा...नहीं मिल रहा खाद-बीज। सिंचाई के लिए पानी भी नहीं है। कीटनाशक भी गड़बड़ आ रहा है। कैसे सुधरेगी हमारी स्थिति ? 

 

विज्ञापन
Farmers presented their problems in front of Agriculture Minister in Kharif seminar organized in Agra
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार को खरीफ गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें हिस्सा लेने के लिए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही पहुंचे। इस दौरान किसानों ने उनके सामने अपनी समस्याएं रखीं। कहा कि मंत्रीजी, खाद और बीज नहीं मिल रहा है। सिंचाई के लिए पानी भी नहीं है। नहरों की टेल सूखी पड़ी हैं। कीटनाशक भी गड़बड़ आ रहे हैं। छिड़काव करते ही फसल खराब हो जाती है। 

विज्ञापन


अलीगढ़ मंडल से आए आरपी पचौरी, एटा से आए विनोद कुमार, आगरा से मोहन सिंह चाहर, लाखन सिंह त्यागी ने कृषि मंत्री के समक्ष बिजली कटौती व बीज न मिलने की समस्या रखी। किसानों ने कहा बिजली नहीं मिलने से सिंचाई की समस्या खड़ी हो रही है। हाथरस के राकेश ने कहा उन्नत बीज नहीं मिलते।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- मंडप में घुसकर दूल्हे की धुनाई: सच्चाई सुनकर सदमे में दुल्हन, बेरंग लौटी बरात, पिता बोला-बेटी की जिंदगी बच गई

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने कार्य योजना बनाने के दिए निर्देश 

कृषि मंत्री ने किसानों की शिकायतों पर संबंधित जिलों के डीएम को बीज व खाद वितरण, बिजली आपूर्ति की कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए हैं। कृषि मंत्री ने 20 से अधिक किसानों को उन्नत बीज किट भेंट की। फिर कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन किया। किसानों से पूछा सम्मान निधि मिल रही है या नहीं। मंत्री ने किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता पर दूर करने के निर्देश दिए हैं।

बासमती चावल को बचाएं

कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार ने कहा कि देश में 90 जिले हैं जहां चावल की पैदावार होती है। इनमें 30 जिले हैं जहां बासमती होता है। आगरा व अलीगढ़ में भी बासमती हो रहा है। उन्होंने कहा इस इलाके में बासमती को बचाना है। इसके लिए दो बातों का ध्यान रखें। पहला हार्वेस्टिंग से 30 से 35 दिन पहले कोई पेस्टिसाइड इस्तेमाल न करें। दूसरा बासमती के संग साठा धान न बाएं। ये बासमती की पैदावार को खराब करता है।

यह भी पढ़ेंः- स्वस्थ हुए भगवान जगन्नाथ: रथ में विराजमान महाप्रभु ने स्वर्ण वेश में भक्तों को दिए दर्शन, उमड़ पड़ा जनसैलाब

सींगना में 120 करोड़ से बनेगा आलू केंद्र

आगरा मंडल में आलू प्रमुख फसल है। जिसके लिए 120 करोड़ रुपये से सींगना गांव में अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र बनेगा, इसका मुख्यालय पेरू में है। फर्रुखाबाद में प्रसंस्करण केंद्र बनेगा। कृषि मंत्री ने कहा आलू व अन्य फसलों की प्रोसेंसिंग पर विशेष ध्यान दिया जाए।

50% हो सकता है महिला आरक्षण

कृषि मंत्री ने कहा खेती में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। अभी 33 प्रतिशत आरक्षण है। जल्द यह 50 प्रतिशत हो सकता है। किसानों को हर सुविधा पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मिलेगी। गोष्ठी में मंडलायुक्त अमित गुप्ता, डीएम नवनीत सिंह चहल, डीवीवीएनएल एमडी अमित किशोर सहित विभिन्न जिलों के डीएम, सीडीओ व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेंः- Mainpuri News: 'सुनो वकील! मुकदमा में समझौता करा दो, नहीं तो भगवान के पास भेज देंगे' दहशत में परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed