फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers led by MLA met the Chief Minister and placed two major demands.

Agra News: विधायक के नेतृत्व में किसानों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, रखी दो प्रमुख मांगें

Tue, 13 Jan 2026 02:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 13 Jan 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Farmers led by MLA met the Chief Minister and placed two major demands.
खंदौली।लखनऊ में मुख्यमंत्री योगों आदित्यनाथ के समझ अपनी मांगों को रखते विधायक धर्मपाल सिंह
खंदौली। एत्मादपुर विधायक धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के किसानों ने सोमवार को लखनऊ में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर अपनी प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया। किसानों ने भूमि अधिग्रहण में उचित मुआवजा और आलू की सरकारी खरीद पर मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की।
विज्ञापन


किसान हरिओम जुरेल, होसियार सिंह, प्रताप सिंह, बलबीर सिंह, देवेंद्र चौधरी एवं विनोद चौधरी ने बताया कि ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे (एनएचएआई) परियोजना के तहत खंदौली ब्लॉक के ग्राम मलूपुर, रामनगर और खंदौली की अधिग्रहित भूमि का मुआवजा नियमानुसार सर्किल रेट का चार गुना दिया जाना चाहिए। वहीं, पैंतखेड़ा गांव के किसानों की अधिग्रहित भूमि की दर बढ़ाकर न्यायसंगत मुआवजा दिलाने की मांग भी रखी गई।
विज्ञापन

उचित मूल्य पर हो आलू की सरकारी खरीद

इसके साथ ही क्षेत्र में आलू के गिरते बाजार भाव और कोल्ड स्टोरेज में रखे आलू के स्टॉक के कारण किसानों को हो रहे नुकसान की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया गया। किसानों ने सरकार से उचित मूल्य पर आलू की सरकारी खरीद की व्यवस्था कराने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के हित को सर्वोपरि मानती है सरकार
विधायक धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों को सर्वोपरि मानती है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में किसानों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। किसानों ने मुख्यमंत्री से जल्द सकारात्मक निर्णय की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed