फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers held Panchayat against land acquisition for Greater Agra and land parcel

Agra: ग्रेटर आगरा और लैंड पार्सल भू अधिग्रहण के विरोध में पंचायत, किसानों ने भरी आंदोलन की हुंकार

Mon, 16 May 2022 11:29 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 16 May 2022 11:29 PM IST
सार

एत्मादपुर तहसील के गांव मनोहरपुर में सोमवार को पंचायत हुई। इसमें कई गांवों के किसान शामिल हुए। उन्होंने भू-अधिग्रहण के एवज में चार गुना मुआवजे की मांग की। 

विज्ञापन
Farmers held Panchayat against land acquisition for Greater Agra and land parcel
पंचायत में जुटे किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा विकास प्राधिकरण की ओर से ग्रेटर आगरा विकसित करने और लैंड पार्सल के लिए रहनकला, घड़ी संपत्ति, नगला खरघा, घड़ी जगन्नाथ, मदर, बुढ़ाना सहित 12 से अधिक गांव में भू-अधिग्रहण के विरोध में किसानों ने सोमवार को मनोहरपुर गांव में पंचायत की। किसानों ने चार गुना मुआवजा नहीं मिलने पर 20 मई को एडीए कार्यालय के घेराव का एलान किया है।

विज्ञापन


एडीए द्वारा दोनों योजनाओं के लिए 612 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। किसानों का आरोप है कि एडीए कौड़ियों के भाव जमीन खरीद कर पूंजीपतियों को अरबों रुपये का फायदा पहुंचाना चाहता है। सत्यप्रकाश यादव की अध्यक्षता में पंचायत में किसान नेता सोमवीर यादव ने कहा कि किसान अपनी बेशकीमती जमीन अपनी कीमत पर देंगे। जबरदस्ती की गई, तो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। 

विज्ञापन

चार गुना मुआवजे की मांग 

किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने कहा किसानों को सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा मिलना चाहिए। किसानों को गुमराह कर एडीए करार नहीं करा सकता। लैंड पार्सल के लिए जमीन अधिग्रहण के बाद भी मुआवजा नहीं मिलने पर किसानों ने रोष व्यक्त किया है। पंचायत में मुकेश पाठक, बॉबी यादव, विमल कुमार, विशंबर सिंह, भजनलाल लोधी, विनोद शुक्ला, उपेंद्र सिकरवार, नत्थू सिंह, ब्रिजेंद्र सिंह, भगत सिंह, मुकेश कुमार, धर्मेद्र, पूरन सिंह, योगेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed