फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers besieged the seed warehouse on the shortage of manure

खाद की किल्लत पर किसानों ने बीज गोदाम का किया घेराव

Tue, 23 Nov 2021 01:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Farmers besieged the seed warehouse on the shortage of manure
सीकरी दूरा सहकारी समिति पर खाद की समस्या को किसान हुए एकत्र - फोटो : Agra Dehat
फतेहपुर सीकरी। खाद की किल्लत से जूझ रहे किसानों ने सोमवार को दूरा सहकारी समिति का घेराव किया। वहां किसानों ने खाद की सुचारु आपूर्ति न होने पर सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि वे दुकानों से 350 रुपये तक महंगी खाद खरीदने को मजबूर हैं। किसान बच्चू सिंह ने बताया कि सबसे ज्यादा जरूरत के समय खाद की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। भजन लाल ने बताया कि बीज हमेशा बंद रहने से लोगों को खाद नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

मौके पर निरोती राजपूत, ओम प्रकाश राजपूत, भाव सिंह, पीपी चाहर, विष्णु कहरवार, जीतू कहरवार, मुकेश कुमार, कमल सिंह, बोला, राकेश, मांगे राजपूत, मनीष, जनक कहरवार, राहुल पचौरी आदि ने कहा है कि जल्द खाद की आपूर्ति नहीं हुई तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed