फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   farmer, union, protest, kasganj

जबरन मुकदमा थोपा तो सड़कों पर उतरेंगे किसान- कुलदीप

Sun, 12 Jan 2020 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
farmer, union, protest, kasganj
कासगंज के लुहर्रा में भाकियू नेता पर हुई कार्रवाई का विरोध जताते किसान नेता - फोटो : KASGANJ
कासगंज। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय सचिव कुलदीप पांडे और जिलाध्यक्ष संदीप पांडे पर मुकदमे की खबर से जिलेभर के किसान नेताओं में आक्रोश है। राष्ट्रीय सचिव ने इस मुकदमे को झूठा बताते हुए उन पर जबरन थोपने का आरोप लगाया है। चेतावनी दी है कि यदि षड्यंत्र के तहत जबरन मुकदमा उन पर थोपा गया तो सड़कों पर उतर कर किसान आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

ढोलना क्षेत्र के गांव कुढ़ार निवासी गवेंद्र सिंह ने गढ़ी निवासी कुलदीप और संदीप के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कराया। थानाध्यक्ष रविंद्र बहादुर ने स्पष्ट किया कि यह मुकदमा किसान नेता कुलदीप पांडे और संदीप पांडे के खिलाफ दर्ज हुआ है। भाकियू के राष्ट्रीय सचिव कुलदीप पांडे ने थानाध्यक्ष पर आरोप लगाया है कि यह मुकदमा जबरन थोपने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मंगलवार को आंदोलन की रूपरेखा तय करने के लिए कासगंज जिले के अलावा आसपास जिले के नेताओं की बैठक बुलाई गई है। उसमें आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस ने मनमानी की तो आंदोलन किया जाएगा। इधर मुकदमे की खबर से जिले के अन्य किसान नेताओं में भी आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने जताया आक्रोश
भाकियू भानु के मंडल प्रभारी श्याम सिंह चौहान के लुहर्रा के आवास पर आयोजित हुई बैठक में किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि किसान नेताओं को जबरन षड़यंत्र के तहत मुकदमे में फंसाया गया तो किसान सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेंगे।

उच्चाधिकारियों से शिकायत
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव कुलदीप पांडे ने पुलिस उपमहानिरीक्षक को शिकायती पत्र भेजकर सदर विधायक देवेंद्र सिंह पर आरोप लगाया है कि वह राजनीतिक विद्वेषवश किसी भी आपराधिक षड़यंत्र में उन्हें संलिप्त करा सकते हैं। राष्ट्रीय सचिव का आरोप है कि ढोलना थानाध्यक्ष रविंद्र बहादुर सिंह भी षड़यंत्र में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed