फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   farmer suicide by hanging in tundla

बिजली का बिल और कर्ज नहीं चुका पाया किसान, फांसी लगाकर दी जान

Fri, 24 Aug 2018 08:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला टूंडला (फिरोजाबाद)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला टूंडला (फिरोजाबाद) Updated Fri, 24 Aug 2018 08:34 AM IST
विज्ञापन
farmer suicide by hanging in tundla
प्रतीकात्मक तस्वीर
फिरोजाबाद में कर्ज के बोझ तले दबे एक और किसान ने जान दे दी है। थाना नारखी के गांव राजमल में किसान ने कर्ज के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


राजमल निवासी राजकुमार (35) पुत्र भीकम सिंह खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। उनके पास पांच बीघा जमीन है। दो साल पहले उनके पिता की मृत्यु के बाद घर की जिम्मेदारी उन्हीं पर थी। 
विज्ञापन


गुरुवार सुबह बच्चे स्कूल चले गए थे। मां और पत्नी सुमन चारा लेने खेतों पर गई हुई थीं। वह घर पर अकेले ही थे। तभी उन्होंने छत की गार्डर पर लगे हुक में रस्सी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फांसी के फंदे से लटका मिला शव

किसी काम से पड़ोसी उनके घर पहुंचा, तो उसने राजकुमार को फांसी के फंदे पर लटका देखा। शोर मचाया तो ग्रामीण इकट्ठे हो गए। उन्होंने फंदे से राजकुमार को नीचे उतारा और चिकित्सत्क के पास ले गए, किंतु उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

परिजनों ने बताया कि राजकुमार पर करीब सवा लाख रुपये बैंक का कर्ज था और दो लाख रुपये बिजली के बिल बकाया था। बिल न चुकाने पर उनका कनेक्शन भी काट दिया था। इसके चलते वो तनाव में थे। 

राजकुमार अपने पीछे पुत्र अंकुश (9) व अंकित (5) और पुत्री अनन्या (3) को रोते बिलखते छोड़ गए हैं। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed