फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer Shot Died In Eka Crime News Firozabad Samachar

फिरोजाबाद में सनसनीखेज वारदात: एका में दरोगा के भाई की गोली मारकर हत्या

Wed, 24 Nov 2021 09:34 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 24 Nov 2021 09:34 AM IST
सार

वारदात को अंजाम अंजान व्यक्ति द्वारा उस समय दिया गया जब किसान खेत में पानी लगा रहा था।

विज्ञापन
Farmer Shot Died In Eka Crime News Firozabad Samachar
ओमपाल सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में एका थाना क्षेत्र के गांव कछवाई निवासी अलीगढ़ में तैनात दरोगा के भाई की मंगलवार देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर एसएसपी के साथ कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने  के साथ ही शव के पास से तमंचा भी बरामद किया है। पुलिस ने बुधवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

सरसों में दे रहे थे पानी
गांव कछवाई निवासी ओमपाल यादव (50) पुत्र मुंशीलाल मंगलवार सुबह खेत में खड़ी सरसों की फसल में पानी लगाने के लिए घर से गए थे। शाम करीब सात बजे तक वह घर नहीं पहुंचे तो ओमपाल का छोटा पुत्र भानू पिता को देखने के लिए खेत पर पहुंचा। यहां ओमपाल का शव खून से लथपथ खेत पर पड़ा देख उसने परिजनों को सूचना दी। ओमपाल का शव मिलने की सूचना पर परिजनों के साथ काफी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

एसएसपी सहित पुलिस पहुंची
सूचना पर एसएसपी अशोक कुमार के साथ सीओ जसराना देवेंद्र कुमार भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तो शव के पास से पुलिस ने एक तमंचा भी बरामद कर लिया। गोली ओमपाल के पेट में लगी थी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे प्रेमपाल के बड़े भाई प्रेम शंकर ने बताया कि वह अलीगढ़ पुलिस लाइन में इस समय तैनात है। भाई ओमपाल की किसी से निजी दुश्मनी नहीं है। क्षेत्राधिकारी जसराना देवेंद्र कुमार का कहना है कि ओमपाल की गोली मारकर हत्या की गई है। परिजनों द्वारा देर शाम तक तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर आने पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी। जिससे घटना का खुलासा हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा: नमकीन व्यापारी बना टप्पेबाजों का शिकार, दस-दस के नोट सड़क पर गिराकर कार से ले उड़े 3.30 लाख
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed