फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   farmer

डेढ़ लाख किसानों के डाटा में मिली गड़बड़ी

Sat, 23 Nov 2019 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
farmer
मैनपुरी। ऋणमोचन के बाद प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अब कृषि विभाग के लिए सिर दर्द बनती जा रही है। अब योजना के तहत फीड किया गया डाटा संशोधित करना विभाग के सामने चुनौती है। शासन ने डेढ़ लाख किसानों की सूची भेजी है। उनके डाटा में कोई न कोई त्रुटि है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए किसानों ने आवेदन किए थे। उन्होंने लेखपाल को अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक और खेत की फर्द के अभिलेख दिए थे। इसी के आधार पर कृषि विभाग ने उनका डाटा फीड किया था। लेकिन जब शासन ने इस डाटा का मिलान किया तो 1.55 लाख किसान ऐसे मिले, जिनका डाटा गलत था।
विज्ञापन

किसानों के पंजीकरण में फीड नाम और आधार कार्ड में नाम अलग-अलग जैसी कई गलतियां हैं। इसी के चलते अब इनकी पूरी सूची कृषि विभाग को भेज दी गई है। अब विभाग को इस डाटा में संशोधन कराना होगा। दिसंबर के पहले सप्ताह में योजना की किश्त भेजी जानी है। ऐसे में सभी संशोधन कराना विभाग के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

42 हजार किसानों के खाते भी हैं गलत
डेढ़ लाख किसानों का जहां नाम आधार नंबर से मैच नहीं कर रहा है वहीं पंजीकरण में अन्य समस्याएं भी आ रही हैं। शासन से भेजी गई सूचना में 42 हजार ऐसे किसानों के नाम हैं जिनके खाता नंबर गलत फीड हुए हैं। इनका भी संशोधन करना है।
किसानों का गलत डाटा संशोधित किया जा रहा है। तहसीलों और उप कृषि निदेशक कार्यालय में भी इसके लिए टीमें लगाई गई हैं।
दुर्विजय सिंह, उप कृषि निदेशक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed