फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer leader receives death threat on Facebook, threatens to kill if money is not paid by 11 am; victim files complaint with Police Commissioner

Agra News: किसान नेता को फेसबुक पर मिली जान से मारने की धमकी, रुपये नहीं देने पर 11 बजे तक हत्या की चेतावनी, पीड़ित ने एक्स पर पुलिस आयुक्त से की शिकायत

Tue, 24 Feb 2026 12:52 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Farmer leader receives death threat on Facebook, threatens to kill if money is not paid by 11 am; victim files complaint with Police Commissioner
आगरा। भारतीय किसान यूनियन अटल के अध्यक्ष अरतौनी निवासी अमित चौधरी को फेसबुक मैसेंजर पर जान से मारने की धमकी देकर चौथ मांगी गई। पीड़ित ने एक्स पर पोस्ट कर पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पीड़ित अमित चौधरी ने बताया कि वह सोमवार को निजी कार्य से हाथरस गए थे। वहां सुबह 11 बजे के करीब उनके पास अंजलि शर्मा नाम की प्रोफाइल से फेसबुक पर संदेश भेजा गया। उनकी हत्या की सुपारी लेने की बोलकर अगले दिन 11 बजे तक काम तमाम करने की धमकी दी गई। बचने के लिए एक नंबर देकर उसमें तत्काल 10 हजार रुपये भेजने को कहा गया। उन्होंने नाम-पता पूछा तो अभद्रता की गई और अगले दिन हत्या कर देने को कहा गया । पीड़ित इसके बाद से भयभीत है। उन्होंने एक्स पर आगरा पुलिस आयुक्त से शिकायत की है। मंगलवार को आगरा आकर पुलिस को तहरीर देंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed