फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   farmer killed after throat slit in firozabad

बुजुर्ग किसान की गला रेतकर हत्या, खेत पर खून से लथपथ मिली लाश

Mon, 27 Aug 2018 09:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Mon, 27 Aug 2018 09:38 AM IST
विज्ञापन
farmer killed after throat slit in firozabad
पुलिस अधिकारियों से जानकारी लेते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद के खैरगढ़ क्षेत्र में बुजुर्ग किसान की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह घटना की जानकारी हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी होने पर काफी ग्रामीण एकत्रित हो गए। 

विज्ञापन


सूचना मिलते ही एसएसपी सचिंद्र पटेल, एसपी देहात सहित फोर्स पहुंच गया। घटनास्थल पर छानबीन कर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के बेटे ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया है। 
विज्ञापन

 
गांव नगला हिम्मत निवासी महेंद्र सिंह (60) शनिवार शाम को गांव के बाहर अपने नलकूप पर सोने चले गए थे। नलकूप के पास ही महेंद्र सिंह पेड़ के नीचे सो गए थे। रविवार सुबह उनका बेटा अरविंद वहां पहुंचा तो पिता को मृत पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खून से लथपथ मिला शव

महेंद्र सिंह का शव खून से लथपथ पड़ा था। हत्या की खबर सुनते ही मौके पर ग्रामीम पहुंच गए। जानकारी पाकर एसएसपी सचिंद्र पटेल, एसपी देहात महेंद्र सिंह व सीओ शिकोहाबाद संजय रेड्डी के ही साथ काफी फोर्स मौके पर पहुंच गया। 

एसएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के संबंध में मृतक महेंद्र सिंह के बेटा मेघ सिंह ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। 

एसपी देहात महेंद्र सिंह ने कहा कि वृद्ध की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है। इसके कारणों को तलाशने के लिए पुलिस की टीम छानबीन कर रही है। पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed