फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer dies in bull attack in firozabad

Firozabad: छुट्टा गोवंश के हमले में किसान की मौत, छह महीने में सात लोगों की जा चुकी है जान

Sun, 26 Jun 2022 09:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 26 Jun 2022 09:06 PM IST
सार

फिरोजाबाद जिले में छुट्टा गोवंश लोगों के लिए खतरनाक साबित हो रहे हैं। शनिवार रात को गोवंश के हमले में एक किसान की मौत हो गई। छह महीने में यह सातवीं मौत है।  

विज्ञापन
Farmer dies in bull attack in firozabad
छुट्टा गोवंश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के गांव दौलतपुर के पास  गोवंश के हमले से किसान घायल हो गया। परिजन उसे सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने किसान को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर नारखी पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंची। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया। किसान खेत से पानी लगाकर रात करीब 12 बजे घर लौट रहा था। बता दें जिले में फरवरी से जून तक गोवंश के हमलों में सात लोगों की जान जा चुकी है। कई लोग घायल भी हुए हैं। 

विज्ञापन


थाना नारखी के गांव दौलतपुर निवासी नारायण सिंह (42) शनिवार रात करीब 12 बजे खेत से पानी लगाकर पैदल घर जा रहा था। गांव के समीप पहुंचा था, तभी गोवंश ने उस पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लाठी डंडे लेकर ग्रामीणों ने गोवंश को गांव से भगाया। परिजन भी पहुंच गए। 

विज्ञापन

पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम 

परिजन घायल किसान को देर रात सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया। थानाध्यक्ष नारखी फतेह बहादुर सिंह भदौरिया का कहना है कि किसान की मौत गोवंश के हमले से हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गोवंश ने कब-कब किए हमले

  • 15 फरवरी को रामगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मैलई निवासी किशन व उसके पुत्र की मौत।
  • 20 फरवरी को गोवंश के हमले से भौडेला निवासी महिला राजवेटी की जान चली गई।
  • 04 मार्च को ममता डिग्री कॉलेज के समीन गोवंश के हमले से सबूदार की मौत।
  • 13 मार्च को सिरसागंज के गुंजन चौराहे के समीप बाइक सवार भईयालाल की मौत।
  • 18 मार्च को उत्तमनगर सैलई निवासी सोनू की मौत। सोनू भईयालाल के साथ गोवंश के हमले में घायल हुआ था। 
  • नौ अप्रैल को दक्षिण थाने में तैनात सिपाही जितेंद्र यादव पर गोवंश ने हमला कर दिया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। 
  • आठ जून को थाना उत्तर के मोहल्ला टापाखुर्द में गोवंश के हमले में 55 साल के छोटेलाल की मौत। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed