फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   farmer dies due to debt burden in agra

कर्ज के बोझ तले दबे किसान की सदमे से मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sat, 07 Jul 2018 09:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 07 Jul 2018 09:51 AM IST
विज्ञापन
farmer dies due to debt burden in agra
Demo Pic
आगरा के फतेहपुर सीकरी में साहूकारों और बैंक के कर्जों के बोझ से दबे किसान की बैंकर्स द्वारा आरसी भेजने की चेतावनी के बाद सदमे से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

 
गांव दूरा के रहने वाले 55 वर्षीय किसान शिवदयाल के पास चार बीघा खेत था। शिवदयाल ने 1.30 लाख रुपये का कृषि कर्ज ऑरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स दूरा से वर्ष 2016 में लिया था। 
विज्ञापन


वहीं अपनी बड़ी बेटी की शादी एवं अन्य आकस्मिक जरूरतों के लिए गांव में साहूकारों से भी कर्ज लिया था। वो ऋण माफी योजना में एक लाख तक कर्ज माफी की आस लगाए बैठा था, लेकिन उसका कर्जा माफ नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंकर्स ने शिवदयाल को बताया था कि उसने अपनी केसीसी का रुपया अदा कर दोबारा कृषि ऋण ले लिया है। इसलिए वो कर्जा माफी की श्रेणी में नहीं था। इससे वो परेशान करने लगा। 

मृतक के भाई सुरेश चंद के अनुसार शिवदयाल कई महीनों से क्षय रोग से पीड़ित थे, जिसका उपचार चल रहा था और स्वास्थ्य लाभ हो रहा था। गुरुवार को बैंक वाले घर आए और आरसी निकालने की चेतावनी दी थी। 

इसके बाद से शिवदयाल की बेचैनी बढ़ गई। इसके चलते सदमे से गुरुवार को उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी, तीन पुत्रियां व एक पुत्र का रो रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed