फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   farmer died in road accident

खेत से घर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत

Thu, 20 Jan 2022 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
farmer died in road accident
औंछा। थाना क्षेत्र के गांव अचलपुर के पास खेत से घर वापस लौट रहे एक किसान को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव अचलपुर निवासी 45 वर्षीय किसान किशन पाल बुधवार की शाम खाने के बाद खेत देखने के लिए गए थे। रात करीब 9:30 बजे वह पैदल ही घर वापस आ रहे थे। तभी गांव के बाहर मार्ग से गुजर रहे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना ग्रामीणों द्वारा मृतक के परिजनों को दी गई, वहीं सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी मौके पर आ गई। घटनास्थल पर एकत्र हुए लोगों को हटाने के बाद शव मोर्चरी में भिजवाया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed