{"_id":"62c1747c15fdf214a911b5ab","slug":"farmer-dead-body-found-hanging-from-a-tree-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: पेड़ पर फंदे से लटका मिला किसान का शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: पेड़ पर फंदे से लटका मिला किसान का शव, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 03 Jul 2022 04:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 03 Jul 2022 04:20 PM IST
सार
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा। पुलिस ने परिजनों ने जानकारी लेने के बाद शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
फंदा
- फोटो : फांसी का फंदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के थाना औंछा क्षेत्र के गांव नगला पीपल के बाद एक किसान का शव पेड़ पर लटका मिला। जानकारी होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
औंछा थाना क्षेत्र के गांव नगला पीपल का रहने वाला 32 वर्षीय किसान मुनेश यादव रोजाना अपने खेत पर बनी झोपड़ी में सोने के लिए जाता था। शनिवार की रात भी वह खाना खाने के बाद खेत पर चला गया था। रविवार की सुबह करीब पांच बजे ग्रामीणों ने मुनेश का शव खेत में आम के पेड़ पर लटकता देखा तो परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया। परिजनों ने बताया कि मुनेश अविविहित था, वह बीते पांच दिनों से वह परिजनों से भी बात नहीं कर रहा था। हालांकि उसने खुदकुशी क्यों की इसको लेकर कोई वजह की जानकारी परिजन नहीं दे सके। थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन