{"_id":"5b5c3cec4f1c1b54208b59db","slug":"farmer-commits-suicide-after-crops-damaged-in-heavy-rains","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बारिश से हुई फसल बर्बाद, सदमे में किसान ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से हुई फसल बर्बाद, सदमे में किसान ने फांसी लगाकर दी जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फतेहपुर सीकरी (आगरा)
Updated Sat, 28 Jul 2018 03:23 PM IST
विज्ञापन
मृतक किसान रविंद्र का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर सीकरी के ग्राम सरसा में बारिश से बर्बाद हुई फसल और बैंक लोन के चलते किसान सदमे में आ गया। किसान ने घर आकर पंखे से लटककर मौत को गले लगा लिया।
हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर उपजिलाधिकारी किरावली व थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेजा है।
शुक्रवार को किसान रवींद्र सिंह (35) ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किसान की पत्नी चंद्रवती देवी ने बताया कि उनके पति रवींद्र खेती को देखने गए थे। बारिश में फसल बर्बाद देखकर वा सदमे में आ गया।

किसान ने ले रखा था कर्ज
किसान ने ढाई लाख रुपए बैंक से कर्जा ले रखा था। इसको लेकर भी वो परेशान था। लोन के संबंध में बैंक के नोटिस पर नोटिस आ रहे थे। इससे परेशान होकर रवींद्र ने मौत को गले लगा लिया।
सूचना पाकर उपजिलाधिकारी गरिमा सिंह, तहसीलदार राजू कुमार, दूरा चौकी इंचार्ज योगेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उपजिलाधिकारी ने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।
विधायक ने दिया मदद का भरोसा
भाजपा विधायक चौधरी उदयभानसिंह ने सरसा गांव में किसान की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त की है। इसके अलावा गांव साथा में खारी नदी में डूबने से प्रधान पति आनंद तथा कोरई निवासी राजकुमार के यहां पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।
विधायक ने पीड़ितों को मदद का आश्वासन दिया है। बता दें कि किसान पर करीब ढाई बीघा खेती है। वहीं दो छोटे-छोटे बच्चे बॉबी व आकाश हैं। रवींद्र के पिता की भी काफी समय पूर्व मृत्यु हो चुकी है।