फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   family surrounded post and demonstrated After disappearance of teenager in Agra

Agra News: सहेली को ट्यूशन छोड़ने गई 13 वर्षीय किशोरी लापता, परिजन ने चौकी घेरकर किया प्रदर्शन

Fri, 06 Oct 2023 01:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 06 Oct 2023 01:44 PM IST
सार

मां ने बताया कि वह घरों में काम करती हैं। पति राजमिस्त्री हैं। 13 साल की बेटी है। मंगलवार को वह सहेली को ट्यूशन छोड़ने गई थी। तभी लापता हो गई। सोमवार को पड़ोस के एक युवक ने बेटी पर घर से कपड़े चोरी करने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
family surrounded post and demonstrated After disappearance of teenager in Agra
न्यू आगरा थाना, आगरा (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में न्यू आगरा थाना क्षेत्र से 13 साल की किशोरी लापता हो गई। परिजन पुलिस के पास पहुंचे। आरोप है कि सुनवाई नहीं हुई। थाने और चौकी के चक्कर काटते रहे। पड़ोस के युवक पर शक जताया। बृहस्पतिवार रात को बेटी के नहीं मिलने पर परिजन ने महिलाओं ने पुरुषों के साथ दयालबाग चौकी घेर लिया। अधिकारियों के आश्वासन पर एक घंटे बाद माने।

विज्ञापन


किशोरी की मां ने बताया कि वह घरों में काम करती हैं। पति राजमिस्त्री हैं। 13 साल की बेटी है। मंगलवार को वह सहेली को ट्यूशन छोड़ने गई थी। तभी लापता हो गई। सोमवार को पड़ोस के एक युवक ने बेटी पर घर से कपड़े चोरी करने का आरोप लगाया था। पुलिस से शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस घर आई थी। तलाशी लेकर गई थी। बेटी जब लापता हुई, तब रास्ते में युवक उससे बात करता दिख रहा है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- भौकाल में छात्रों ने शिक्षक को मारी गोली: बोले- हां चच्चा कैसे गोली दई...टाय, टेम आन दे...टांग छलनी कर दूंगो
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि उनके पास वीडियो फुटेज आया है। वीडियो सौंपने के बाद भी केस दर्ज नहीं किया गया। बृहस्पतिवार रात नौ बजे बड़ी संख्या में लोग पुलिस चौकी पहुंचे। हंगामा होने लगा। बाद में पुलिस ने सभी को समझाया। एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद ने बताया कि किशोरी के लापता होने के मामले में केस दर्ज कर लिया है। टीम को लगाया है।

युवती से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर कर रहा ब्लैकमेल

वहीं एक अन्य मामले में थाना न्यू आगरा क्षेत्र की युवती ने एक युवक पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि युवक ब्लैकमेल कर रहा है। पुलिस से शिकायत की है।

किशोरी ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की। बताया कि 26 जनवरी 2018 को पड़ोस में रहने वाले युवक ने अपने घर जन्मदिन पर बहाने से बुलाया। चाय में नशे का पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म किया। फोटो और वीडियो बना लिए। घर में बताने पर वायरल करने की धमकी दी। वह दहशत में आ गई। इस पर युवक ने कई बार दुष्कर्म किया। नवंबर 2022 में अपने घर बुलाकर कुछ कागजात पर हस्ताक्षर भी करा लिए। उन्होंने पुलिस आयुक्त कार्यालय में प्रार्थनापत्र दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed