{"_id":"5f473dd49287104f1452e408","slug":"family-saw-the-cremation-of-the-young-man-on-video-call-who-died-in-darjeeling","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेबसी: दार्जिलिंग में मैनपुरी के युवक की मौत, परिजनों ने वीडियो कॉल पर किए अंतिम दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेबसी: दार्जिलिंग में मैनपुरी के युवक की मौत, परिजनों ने वीडियो कॉल पर किए अंतिम दर्शन
Thu, 27 Aug 2020 10:31 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 27 Aug 2020 10:31 AM IST
सार
- दार्जिलिंग में पत्नी ने कराया अंतिम संस्कार, मासूम बेटे ने दी मुखाग्नि
- मैनपुरी में परिजनों ने वीडियो कॉल पर देखा युवक का अंतिम संस्कार
विज्ञापन
शिवेंद्र कुमार (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में मैनपुरी जिले के युवक की डेंगू से मौत हो जाने के बाद परिजन उसके अंतिम संस्कार में नहीं जा पाए। बुधवार को पत्नी ने वहां शव का अंतिम संस्कार कराया। ताऊ-ताई और भाई-भाभी सहित अन्य परिजनों को वीडियो कॉल करके युवक के अंतिम दर्शन कराए गए। चिता को आग लगता देख परिजन फूट-फूटकर रो पड़े।
विज्ञापन
जिले के कुसमरा क्षेत्र निवासी 29 वर्षीय शिवेंद्र कुमार पुत्र लश्करी लाल पांच साल से पत्नी और बच्चों के साथ दार्जिलिंग में रहने के साथ ही एक होटल में नौकरी कर रहा था। तीन दिन पहले उसकी तबियत अचानक खराब हो गई थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- डॉक्टर योगिता हत्याकांड: आरोपी विवेक तिवारी के घर से मिली फाइल, चौंकाने वाले 'राज' खुले
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार पत्नी ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर इलाज शुरू हुआ और कोविड 19 की जांच भी कराई गई। जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। बुधवार को शिवेंद्र की इलाज के दौरान मौत हो गई।
घर नहीं आ सका शव
सूचना मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया। पत्नी ने मौत की वजह डेंगू बताया। कोरोना के कारण शव को गांव लाने में असमर्थता जाहिर की तो ताऊ मुन्ना लाल, भाई रवि और विजेंद्र ने शिवेंद्र के अंतिम दर्शन कराने की बात कही।
पत्नी ने वीडियो कॉल के जरिए उन्हें शिवेंद्र के अंतिम दर्शन कराए। परिजनों ने अंत्येष्टि को अपने मोबाइल फोन पर होते देखा। जैसी ही चिता को आग लगी परिजन फूट-फूटकर रोने लगे। युवक के मां-बाप की पहले ही मौत हो चुकी है।
तीन साल के मासूम ने दी मुखाग्नि
शिवेंद्र की शादी 27 अप्रैल 2016 को हुई थी। वो दार्जिलिंग में पत्नी और तीन साल के बेटे ऋषि के साथ रह रहा था। शिवेंद्र की मौत के बाद शव का अंतिम संस्कार पत्नी सपना ने कराया। पिता की चिता को मुखाग्नि तीन साल के मासूम ऋषि ने दी।