{"_id":"69c369615a3dd041660954a3","slug":"family-rift-over-1-lakh-mother-throws-son-daughter-in-law-and-kids-out-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां का कठोर कदम: बेटे और बहू को बच्चों संग घर से निकाला, वापस आने के लिए रखी ऐसी शर्त; चकरा जाएगा दिमाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां का कठोर कदम: बेटे और बहू को बच्चों संग घर से निकाला, वापस आने के लिए रखी ऐसी शर्त; चकरा जाएगा दिमाग
Wed, 25 Mar 2026 10:19 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 25 Mar 2026 10:19 AM IST
सार
आगरा में एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर सास ने बेटे-बहू और उनके बच्चों को घर से निकाल दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और दोनों पक्षों की काउंसलिंग की तैयारी की है।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र के नगला छिद्दा में एक लाख रुपये न देने पर मां ने बेटे-बहू और उसके दो बच्चों को घर से निकाल दिया। शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगला छिद्दा, लंगड़े की चाैकी निवासी शिल्पी ने एसीपी हरीपर्वत से शिकायत की। बताया कि पति मजदूरी करते हैं। उनके दो बच्चे हैं। वह सास के साथ मकान में रहती थीं। आरोप लगाया कि पांच महीने पहले सास आशा देवी, जेठानी, ननद और ननदोई ने एक लाख रुपये की मांग की। रुपये नहीं देने पर घर से निकाल दिया। इस कारण वो किराये के मकान में रहने को मजबूर हैं।
पीड़िता ने बताया कि घर चलाना मुश्किल हो रहा है। एक दिन घर जाकर सास से बात की तो वह नाराज हो गईं और घर से निकाल दिया। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि सास समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामला परिवार में झगड़े का है। दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराई जाएगी।