फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   family planing,population

एसीएमओ बोले-परिवार नियोजन में पुरुष करें महत्वपूर्ण भागीदारी

Fri, 24 Sep 2021 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
family planing,population
कार्यक्रम में बोलते एसीएमओ। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। बढ़ती जनसंख्या पर अंकुश लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सीफार के सहयोग से परिवार नियोजन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के माध्यम से परिवार नियोजन के लाभ एवं अपनाए जाने वाले साधनों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

एसीएमओ डा1 एसपी सिंह ने कहा कि परिवार नियोजन कार्यक्रम में पुरुषों की सक्रिय भागीदारी सबसे बड़ी जरूरत है, क्योंकि पुरुष नसबंदी महिला नसबंदी की अपेक्षा बहुत ही सरल और आसान है । इसका कोई दुष्प्रभाव भी शरीर पर नहीं पड़ता है, इसलिए किसी भी भ्रम में पड़े बगैर पुरुष वर्ग आगे आये और परिवार पूर्ण होने पर नसबंदी की सेवा का लाभ उठाए। उन्होंने कहा कि बढ़ती जनसँख्या दर के बीच संतुलन बनाने के लिए जनसँख्या स्थिरीकरण आज के समय की बड़ी जरूरत है ।
विज्ञापन

इसके लिए सभी सरकारी स्वास्थ्य इकाइयों पर परिवार नियोजन की सेवाओं व सुविधाओं को प्रदान किया जा रहा है । समुदाय में आशा व अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के माध्यम से परिवार नियोजन के बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है । आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर योग्य व लक्षित दम्पति से संपर्क कर उनकी लाइन लिस्टिंग करती हैं। उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन का मुख्य उद्देश्य मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना है ।अपने व बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य के लिए दो बच्चों के जन्म में तीन साल का अंतर जरूर रखें और परिवार जब पूर्ण हो जाए तो नसबंदी की सेवा का लाभ जरूर उठाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आकाश सिंह ने कहा कि परिवार नियोजन के लिए परिवार नियोजन के साधनों को अपनाना जरूरी है। बच्चों के जन्म में अंतर रखने के लिए ओरल पिल्स, आईयूसीडी प्रसव पश्चात/गर्भ समापन पश्चात्, त्रैमासिक गर्भनिरोधक इंजेक्शन अंतरा, हार्मोनल गोली छाया व कंडोम की सुविधा हर स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुफ्त उपलब्ध है इस मौके पर डीसीपीएम केपी सिंह, डीपीएम पवन कुमार, अर्बन हेल्थ को-ऑर्डिनेटर मोहम्मद युसुफ, यूनिसेफ से डीएमसी अनुराग दीक्षित, चाई संस्था से विजय गर्ग, स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी और सीफार के प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed