फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   family members threw their two daughters-in-law out of house In Agra because they did not have daughters

UP: बेटियां नहीं हुईं तो ससुरालियों ने दोनों बहुओं को घर से निकाल दिया, मामला पहुंचा थाने

Mon, 08 Jan 2024 12:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 08 Jan 2024 12:30 PM IST
सार

आगरा में बहुओं को बेटियां नहीं हुईं तो ससुरालियों ने दोनों बहुओं को घर से निकाल दिया। मामला थाने पहुंचा है। ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
family members threw their two daughters-in-law out of house In Agra because they did not have daughters
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां परिवार के लोगों ने अपनी दोनों बहुओं को घर से निकाल दिया। कारण बस इतना रहा कि शादी को आठ साल हो गए हैं। दोनों बहुओं को बेटियां नहीं हुईं। मामला परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचा। मामले में तीन नोटिस के बाद भी ससुरालीजन काउंसलिंग के लिए नहीं पहुंचे। इस पर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए।

विज्ञापन


शाहगंज थाना क्षेत्र की निवासी दो बहनों की शादी आठ साल पहले मलपुरा क्षेत्र के रहने वाले दो सगे भाइयों के साथ हुई थी। वह दोनों मजदूरी करते हैं। इस बीच बड़ी बहन को तीन बेटे और छोटी ने दो बेटों को जन्म दिया। विवाहिताओं का आरोप है कि ससुरालीजन बेटियां चाहते हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Ram Mandir: अयोध्याधाम में स्थापित होने वाले 'घंटे' की निकाली गई शोभायात्रा, 2400 किलो अष्टधातु का बना घंटा
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने घर की आर्थिक स्थिति को देखते हुए इससे इनकार कर दिया। इसी पर विवाद शुरू हो गया। इसके बाद मारपीट कर छह महीने पहले घर निकाल दिया। काउंसलर डॉ. अमित गौड़ ने बताया कि दोनों पक्षों को तारीख पर बुलाया गया था। मगर, लड़के तीन तारीख निकलने के बाद भी परिवार परामर्श केंद्र नहीं आए। मामले में मुकदमे के आदेश दे दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed