{"_id":"65e21cab2af2b485e20c7f91","slug":"family-members-had-gone-to-a-wedding-ceremony-thieves-ransacked-the-house-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-111945-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: परिजन गए थे शादी समारोह में, चोरों ने खंगाल लिया मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: परिजन गए थे शादी समारोह में, चोरों ने खंगाल लिया मकान
Fri, 01 Mar 2024 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 01 Mar 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। चांडी चौराहा अमांपुर रोड पर एक बंद मकान से चोर नकदी आ आभूषण चोरी कर ले गए। परिजन एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए हुए थे। मामले की गृह स्वामी ने पुलिस को तहरीर दी है।
अमांपुर रोड निवासी राजकुमार अपने परिजनों के साथ बृहस्पतिवार को मिरहची में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए हुए थे। उनके मकान को रिक्त पाकर चोरों ने गेट का ताला तोड़कर चोरी कर ली। जब परिजन शादी समारोह से घर पहुंचे तो गेट खुला देखकर वह परेशान हो गए। अंदर अलमारी खुली हुई थी और सामान विखरा था। चोरी की घटना की जानकारी होने पर आस-पास लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई। राजकुमार ने बताया कि चोर मकान से 65 हजार रुपये की नकदी और लगभग ढाई लाख रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए हैं। उन्होंने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।