फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Family members going to perform the fourth ritual were beaten with iron rods and sticks.

Agra News: चौथी चलाने जा रहे परिवार के लोगों को सरिया-डंडों से पीटा

Sun, 09 Nov 2025 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 09 Nov 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Family members going to perform the fourth ritual were beaten with iron rods and sticks.
मैनपुरी। थाना कुरावली क्षेत्र के गांव नगला मांझ में रविवार सुबह चौथी चलाने के लिए जा रहे परिवार के लाेगों पर नामजदों ने सरिया डंडों से हमला कर दिया। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगला मांझ निवासी अनीता देवी ने थाने में तहरीर दी। बताया कि कुछ दिन पहले बेटी की शादी की है, रविवार को परिजन चौथी चलाने के लिए जा रहे थे। परिवार के लोग बाहर निकले। तभी गांव निवासी नामजद की पत्नी ने गाली गलौज की। आरोपियों ने लाठी डंडा और सरिया से हमला बोल दिया। वह बचाव करते हुए घर की ओर भागीं तो आरोपी घर में घुस आए। पुत्री प्रिया को सरिया से हमला कर घायल कर दिया, उन्हें व बचाव करने आए भतीजे अंजुल को भी पीटा। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed