फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Family members gave consent for marrying girlfriend then dead body of young man found

UP: प्रेमिका से शादी के लिए घरवालों ने दी सहमति...फिर इस हाल में मिला युवक का शव, परिजन बोले- हत्या हुई है

Tue, 03 Sep 2024 09:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 03 Sep 2024 09:15 AM IST
सार

शहर कोतवाली के जमना नगर में किराए के मकान में रहने वाले युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। वो गोवर्धन चौराहा के एक अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के तौर पर कार्यरत था। रविवार को बड़े भाई के लिए फरह में परिजनों के साथ लड़की देखना गया था।
 

विज्ञापन
Family members gave consent for marrying girlfriend then dead body of young man found
सुरेंद्र पाल सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा शहर कोतवाली के जमना नगर में किराए के मकान में रह रहे आगरा के युवक का शव सोमवार को फंदे से लटका मिला। युवक एक अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के तौर पर कार्यरत था। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को आत्महत्या मान रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता लगेगा कि यह हत्या है या आत्महत्या।
विज्ञापन


आगरा के कोरई, किरावली निवासी सुरेंद्र पाल सिंह (23) गोवर्धन चौराहा स्थित एक अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ में नौकरी करते थे। बीएसए कॉलेज के पास जमुना नगर में सुभाष नाम के व्यक्ति के मकान में किराए पर रहते थे। दो वर्ष से यहां रह रहे सुरेंद्र पाल सिंह के एक सहकर्मी युवती से प्रेम संबंध भी थे। वह युवती भी उसके पास ही किराए का कमरा लेकर रहती है।
विज्ञापन




 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरेंद्र के बड़े भाई सोनू की शादी के लिए रविवार को परिजन फरह आए थे। सुरेंद्र भी वहां पहुंचा था। वहां से परिजनों से ठीक से बातचीत के बाद कमरे पर लौटा। रात करीब 8:30 बजे प्रेमिका उसे खाना भी देकर गई थी। सोमवार सुबह मकान मालिक सुभाष ने सुरेंद्र के पिता महेश के पास फोन कर बताया कि उनका बेटा फंदे से लटका है। परिजन आनन-फानन पहुंचे। इधर, पुलिस भी पहुंच गई।


 

मृतक युवक के पिता महेश का आरोप है कि बेटे की हत्या की गई है। पुलिस इसकी गहनता से तहकीकात करे। इंस्पेक्टर शहर कोतवाली उमेश चंद त्रिपाठी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। पहली नजर में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मगर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सही तथ्य स्पष्ट होगा।

 
विज्ञापन

आत्महत्या व हत्या का नहीं मिला उद्देश्य
पुलिस व परिजनों के पास इस प्रकरण में न तो हत्या के संबंध में स्पष्ट उद्देश्य है और न ही आत्महत्या के संबंध में। सुरेंद्र के बड़े भाई सोनू ने बताया कि भाई जिस युवती से प्रेम करता था। उस पर परिजनों ने भी सहमति दे दी थी। दोनों की शादी भी करने वाले थे। उसने कभी परिजनों को कोई ऐसी बात नहीं बताई, जिससे समझा जा सके कि वह तनाव में है। इधर, हत्या की कहानी को लेकर पुलिस का कहना है कि इसके संबंध में सोमवार शाम तक हुई जांच में कोई भी उद्देश्य या किसी व्यक्ति विशेष का नाम सामने नहीं आया है। युवक की प्रेमिका से पूछताछ की जा रही है। साथ ही मालिक से भी पूछताछ की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed