फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   family members created ruckus after Elderly dies in private trauma center during treatment

Firozabad: उपचार के दौरान वृद्ध की प्राइवेट ट्रामा सेंटर में मौत, परिजनों ने किया हंगामा 

Thu, 30 Jun 2022 04:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 30 Jun 2022 04:39 PM IST
सार

प्राइवेट ट्रामा सेंटर में परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मृतक के परिजनों द्वारा हंगामा किए जाने पर अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।
 

विज्ञापन
family members created ruckus after Elderly dies in private trauma center during treatment
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

फिरोजाबाद में प्राइवेट ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची उत्तर थाना पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाकर मामले को शांत कराया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए देर रात जिला अस्पताल लेकर आई। 
विज्ञापन


रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला कोहिनूर रोड निवासी मोहम्मद रहीश (60) ह्दय की बीमारी से पीड़ित था। उसका प्राइवेट ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा था। बुधवार देर रात उसकी तबीयत बिगड़ने के साथ ही मौत हो गई। वृद्ध की मौत की पुष्टि होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मृतक के परिजनों द्वारा हंगामा किए जाने पर अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। इस बीच सूचना पर उत्तर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


 पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझाकर मामले को शांत करा दिया और शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बृहस्पतिवार को उत्तर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष उत्तर संजीव कुमार दुबे का कहना है कि वृद्ध की मौत उपचार के दौरान प्राइवेट ट्रामा सेंटर में हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। जिनको समझाकर शांत करा दिया गया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed