फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Family furious over the death of the young man, jammed

युवक की मौत पर भड़के परिजन, सड़क पर शव रखकर लगाया जाम

Tue, 10 Aug 2021 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Family furious over the death of the young man, jammed
कासगंज। कासगंज-सिकंदराराऊ मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। पोस्टमार्टम होने के बाद आक्रोशित परिजनों ने मंगलवार की सायं युवक के शव को सहावर गेट पर भामाशाह धर्मशाला के निकट सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। आक्रोशित परिजन युवक की मौत का कारण हत्या बता रहे थे और वे एक ढाबा संचालक पर आरोप लगा रहे थे। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों द्वारा मामले की निष्पक्ष जांच कराने और मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन देने पर लोगों का आक्रोश शांत हुआ।
विज्ञापन

सोमवार की रात्रि को कासगंज-सिकंदराराऊ मार्ग पर शिवा इंटर कॉलेज के नजदीक युवक शिवम (19) पुत्र केशवदेव निवासी नगला बेरिया को वाहन ने टक्कर मार दी। उसे घायल अवस्था में अशोक नगर स्थित चिकित्सालय ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के मामले में युवक के मामा अभिषेक ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। इधर दुर्घटना की बात परिजनों के गले नहीं उतरी। इसी बात को लेकर उन्होंने शव सहावर गेट पर भामाशाह धर्मशाला के निकट सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिवार के लोग ढाबा संचालक पर हत्या का आरोप लगा रहे थे। बताया कि युवक ढाबे पर काम करता था। इंस्पेक्टर विनोद मिश्रा और और सीओ आरके तिवारी ने परिवार के लोगों को समझाया। सीओ ने पीड़ित परिवारीजनों की एसडीएम से फोन पर बात कराई। एसडीएम ने मुआवजे का भरोसा दिया। सीओ ने पूरे मामले की जांच कराने का भरोसा दिया। उसके बाद परिजनों का आक्रोश शांत हुआ। इस दौरान एक घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

- पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी अध्ययन किया जाएगा। मामले में सड़क दुर्घटना की प्राथमिकी पहले ही दर्ज हो चुकी है।- आरके तिवारी, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed