{"_id":"6593fdfd468dba717e04571a","slug":"family-creates-ruckus-after-womans-death-at-private-clinic-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-10129-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: निजी क्लीनिक पर महिला की मौत के बाद परिजन ने काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: निजी क्लीनिक पर महिला की मौत के बाद परिजन ने काटा हंगामा
Tue, 02 Jan 2024 05:43 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 02 Jan 2024 05:43 PM IST
विज्ञापन
फोटो- 13 से 15
निजी क्लीनिक पर महिला की मौत के बाद परिजन ने काटा हंगामा
- पुलिस ने ससुर की तहरीर पर डॉक्टर के विरुद्ध रिपोर्ट की दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। आगरा रोड स्थित निजी क्लीनिक पर प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई। परिजन ने क्लीनिक पर हंगामा काटा। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं मृतका के ससुर की तहरीर पर डॉक्टर के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस तहरीर के अनुसार जांच में जुटी हुई है।
थाना कोतवाली के नया नगला निवासी रामप्रकाश ने अपने पुत्र जितेंद्र की 22 वर्षीय पत्नी अर्चना को 31 दिसंबर को प्रसव पीड़ा होने पर शहर के कचहरी रोड स्थित सतीश नर्सिंग होम पर उपचार के लिए भर्ती कराया था। यहां एक जनवरी को सुबह अर्चना का डॉक्टरों ने सीजेरियन प्रसव कराया। सोमवार की रात अचानक अर्चना की हालत बिगड़ी। पेटदर्द से अर्चना परेशान रही। परिजन ने इसकी जानकारी यहां मौजूद डाॅक्टर और स्टाफ को दी लेकिन किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। मंगलवार को सुबह अर्चना की मौत हो गई।
अर्चना की मौत से आक्रोशित परिजन ने नर्सिंग होम पर हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी होते ही सीओ सिटी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए। हंगामा कर रहे परिजन को समझाया और तहरीर लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामप्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने डॉ. अभिषेक गुप्ता के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
सीएमओ ने जांच के लिए दो सदस्यीय टीम की गठित
सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि मामले में उन्हें जानकारी मिली है। परिजन की ओर से कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। फिर भी घटनाक्रम को देखते हुए मामले की जांच कराने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए दो सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है। टीम तीन दिन के अंदर अपनी जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराएगी। इसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।