फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   family accused doctors for negligence

बुखार से बच्ची की मौत, परिजनों का हंगामा

Mon, 20 Sep 2021 02:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
family accused doctors for negligence
आगरा। शहीद नगर में चिकित्सक की क्लीनिक पर बुखार से पीड़ित मासूम की मौत होने पर परिजनों ने हंगामा किया। 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने बच्ची के पोस्टमार्टम के लिए कहा, लेकिन परिजनों ने मना कर दिया।
विज्ञापन

कुंडौल निवासी सतीश बघेल ने बताया कि छह महीने की बेटी मिष्ठी को बुखार आ रहा था, शनिवार को शाम को शहीद नगर स्थित डॉ. योगेश दीक्षित को दिखाया, उसने दवा देकर घर भेज दिया। बच्ची का बुखार नहीं उतरा और उल्टी होने लगी। रविवार की सुबह लेकर आए तो यहां भर्ती कर लिया। अप्रशिक्षित स्टाफ को बच्ची की नस नहीं मिल रही थी। स्टाफ ने कहा कि तब तक आप काउंटर पर जाकर फाइल पर हस्ताक्षर कर आइए। इसी बीच स्टाफ ने ड्रिप लगा दी। गलत ढंग ड्रिप लगाने से पांच मिनट बाद ही बच्ची का शरीर ठंडा पड़ गया। इस पर उसे पास के दूसरे अस्पताल में रैफर कर दिया, यहां स्टाफ ने एसएन लेकर जाने को कहा। इमरजेंसी में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। डॉ. योगेश दीक्षित ने बताया कि बच्ची को दवा देने के साथ परिजनों से उसके रक्त की जांच कराने को भी कहा था, लेकिन परिजनों ने नहीं कराई। सुबह हालत खराब थी, ड्रिप सही लगी थी, उसे आईसीयू में भर्ती करने के लिए पास के अस्पताल भेजा था। इलाज में कोई लापरवाही नहीं बरती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed