{"_id":"69ba245d6d9d8a5858049f92","slug":"fake-video-posted-to-defame-officer-fir-filed-against-ration-dealer-s-husband-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: महिला पूर्ति निरीक्षक को कर दिया बदनाम, राशन डीलर के पति ने की ऐसी हरकत; शर्म भी न आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: महिला पूर्ति निरीक्षक को कर दिया बदनाम, राशन डीलर के पति ने की ऐसी हरकत; शर्म भी न आई
Wed, 18 Mar 2026 09:34 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 18 Mar 2026 09:34 AM IST
सार
राशन वितरण में कार्रवाई से नाराज होकर डीलर के पति ने पूर्ति निरीक्षक को बदनाम करने के लिए फर्जी वीडियो वायरल कर दिया। शिकायत के बाद साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
राशन वितरण में अनियमितता मिलने पर कार्रवाई के विरोध में राशन डीलर के पति ने फर्जी वीडियो पोस्ट कर पूर्ति निरीक्षक को बदनाम करने का प्रयास किया। शिकायत पर थाना साइबर क्राइम में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पूर्ति निरीक्षक छत्ता क्षेत्र सुमन सारस्वत ने बताया कि जिला पूर्ति अधिकारी की ओर से दी की गई जांच में अनियमितताएं पाए जाने पर राशन डीलर रेनू कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर उसकी दुकान का अनुबंध निरस्त कर दिया गया था। इसके बाद रेनू कश्यप के पति राहुल कश्यप निवासी बालूगंज ने उनके नाम का दुरुपयोग करते हुए फेसबुक पर भ्रामक वीडियो बनाकर वायरल कर दिया, जिससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची।
आरोपी ने व्हाट्सएप प्रोफाइल से निजी फोटो लेकर फर्जी शिकायतें आईजीआरएस पर भी दर्ज कराईं और आपत्तिजनक स्टेटस लगाकर बदनाम करने का प्रयास किया। राहुल कश्यप लगातार उसका पीछा करता है, जिससे वह भयभीत हैं। इंस्पेक्टर साइबर क्राइम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।