फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fake tEACHERS

तीन शिक्षकों से होगी डेढ़ करोड़ की रिकवरी

Fri, 31 Jan 2020 10:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
fake tEACHERS
मैनपुरी। बर्खास्त किए गए शिक्षकों से दिया गया वेतन वसूला जाएगा। इसके लिए बीएसए के निर्देश पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। लेखाधिकारी ने इन शिक्षकों का वेतन रोकते हुए उन्हें वेतन के रूप में दी गई करीब डेढ़ करोड़ की धनराशि की रिकवरी के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

22 जनवरी को एसआईटी सूची में शामिल तीन फर्जी शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर दी गई थीं। सेवा समाप्ति के साथ ही बीएसए ने इन शिक्षकों से वेतन के रूप में दी गई धनराशि भी वापस लेने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को बीएसए का पत्र पहुंचने के बाद लेखाधिकारी अनिल शर्मा ने तीनों बर्खास्त शिक्षकों का वेतन रोकने की कार्रवाई करते हुए उन्हें वेतन के रूप में दी गई धनराशि का ब्योरा तैयार करने के निर्देश अधीनस्थों को दिए हैं, जिससे उच्चाधिकारियों के संज्ञान में मामला पहुंचाकर इन बर्खास्त शिक्षकों को वेतन के रूप में दी गई सरकारी धनराशि की रिकवरी की जा सके।
विज्ञापन

एफआईआर पर अभी तक दर्ज नहीं हुई रिपोर्ट
इन तीनों फर्जी शिक्षकों के विरुद्ध एफआईआर के लिए पिछले शनिवार को बीएसए के निर्देश पर खंड शिक्षाधिकारी करहल, घिरोर व जागीर ने पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन सात दिन बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट जाने की तैयारी में हैं शिक्षक
बेसिक शिक्षा विभाग से बर्खास्त इन तीन शिक्षकों ने भी मामले का लेकर हाईकोर्ट जाने की तैयारी कर दी है। क्यों कि पूर्व में 74 शिक्षकों की बर्खास्तगी हुई थी जिनके खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई थी। रिकवरी के लिए भी निर्देश दिए गए थे, लेकिन कोर्ट से स्टे मिलने के कारण इनके खिलाफ एफआईआर नहीं हो सकी और न ही इनसे वेतन की रिकवरी। यह देखते हुए इन तीन शिक्षकों ने भी कोर्ट जाने की तैयारी कर ली है।
22 जनवरी को बर्खास्त हुए शिक्षकों के खिलाफ तहरीर संबंधित थानों में देने के साथ ही वेतन रोकने और रिकवरी के लिए लेखाधिकारी को लिखा गया है।
विजय प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed