{"_id":"64ae80df8fe60016050e9c03","slug":"fake-syrup-making-factory-caught-in-agra-2023-07-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पैसों के लिए सेहत से खिलवाड़: पुरानी शीशियों में नया लेबल लगाकर बड़ा खेल, दृश्य देखकर पुलिस भी रह गई दंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसों के लिए सेहत से खिलवाड़: पुरानी शीशियों में नया लेबल लगाकर बड़ा खेल, दृश्य देखकर पुलिस भी रह गई दंग
Wed, 12 Jul 2023 04:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 12 Jul 2023 04:00 PM IST
सार
आगरा में तस्कर पैसों के लिए लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। यहां पुरानी शीशियों में नया लेबल लगाकर बड़ा खेल किया जा रहा था। ये सिरप खरीदने से पहले आप भी यह खबर पढ़ लें।
विज्ञापन
पैसों के लिए सेहत से खिलवाड़: पुरानी शीशियों में नया लेबल लगाकर बड़ा खेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में सिरप बनाने वाली फैक्टरी में पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस की स्पेशल टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अवैध सिरप की शीशियां बरामद हुई हैं। पुलिस ने इन्हें जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
मामला सिकंदरा थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया का है। यहां स्थित दवा की एक फैक्टरी में मल्टीविटामिन के सिरप बनाए जा रहे थे। इसकी सूचना पुलिस को मिली। इस पर पुलिस की स्पेशल टीम ने फैक्टरी में छापेमारी की। इस दौरान फैक्टरी में भारी मात्रा में सिरप, कच्चा माल, खाली शीशियां, लेवल सहित अन्य सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- ज्योति मौर्य जैसा मामला: पत्नी को दिन-रात मेहनत कर पढ़ाया, बोली- तेरी मेरी बराबरी नहीं; डॉक्टर पर आया दिल
विज्ञापन
Agra News: फैक्टरी में जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
यह फैक्टरी खेतों के बीच स्थित है, ताकि यहां जांच टीम न पहुंच सके। पुलिस जांच में पता चला कि इस फैक्टरी में पानी और चीनी के घोल से यह सिरप तैयार किए जाते थे। इस घोल को पुरानी शीशियों पर नया लेवल लगाकर रिफलिंग की जाती थी। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ेंः-महिला दरोगा का दर्द: साहब! अब बर्दाश्त नहीं होता...एसीपी के सामने फूट-फूटकर रोई, बताई थानेदार की शर्मनाक करतूत
इससे पहले एक और फैक्टरी का पकड़ी गई थी। सिकंदरा स्थित फैक्टरी में फेंसेडिल और कोडिस्टार सिरप बड़ी मात्रा में तैयार हो रहा था। इन पर नामी कंपनियों के बार कोड लगाकर सप्लाई करते थे। पैकेजिंग पिछले वर्ष की हो रही थी। इससे औषधि विभाग के अधिकारी हैरान हैं कि नकली कफ सिरप पर असली बार कोड कहां से आया। बिचपुरी की फैक्ट्री में एल्प्रासेफ और एल्जोसेफ की रोज ढाई लाख टैबलेट का उत्पादन और खपत हो रही था।