फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fake shoes of branded companies were being sold in Asafoetida market, raided

Agra News: हींग की मंडी में बिक रहे थे ब्रांडेड कंपनियों के नकली जूते, छापा

Mon, 13 Apr 2026 02:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 13 Apr 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Fake shoes of branded companies were being sold in Asafoetida market, raided
आगरा। हींग की मंडी क्षेत्र में ब्रांडेड कंपनियों के डुप्लीकेट जूते और उनसे जुड़े सामान बिक रहे हैं। आम लोग इससे भ्रमित हो रहे हैं। कोतवाली पुलिस ने कंपनियों के प्रतिनिधि की शिकायत पर शनिवार को कई दुकानों से छापा मारा और बरामदगी की।
विज्ञापन

लुइस विटॉन कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि नंदन सिंह की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने श्याम मार्केट हींग की मंडी में अब्दुल कलाम की दुकान से 60 पैकेट में 6000 जोड़ी जूते, नालसन इंटरप्राइजेज के जगदीश से 110 पैकेट में करीब 11000 जोड़ी, आरफा इंटरनेशनल के नूर अहमद से 4 पैकेट में 400 जोड़ी और अशोक ट्रेडर्स के अशोक कुमार से 15 पैकेट में 1500 नकली लोगो वाले जूते और सामान बरामद किए। कुल 18,900 डुप्लीकेट जूते और सामान जब्त किए गए। पुलिस ने कॉपीराइट एक्ट की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

इसी तरह प्यूमा कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि भूपिंदर सिंह की शिकायत पर पुलिस कंपनी की लीगल टीम के साथ हींग की मंडी स्थित दुकान टीएन ट्रेडर्स के वकार अहमद से 194 जोड़ी डुप्लीकेट जूते बरामद किए। इसके बाद खान साहब फुटवियर के आरिफ से 270 जोड़ी जूते बरामद किए। कुल 464 जोड़ी जूते जब्त कर नमूने सील किए गए। सभी पर कॉपीराइट एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed