फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fake guides giving wrong information to tourists by claiming that new floor is older than Taj Mahal in Agra

Agra News: फर्जी गाइडों का बोलबाला, नए फर्श को बता रहे ताजमहल से पुराना, एएसआई की मिलीभगत से चल रहा खेल

Tue, 23 May 2023 02:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 23 May 2023 02:52 PM IST
सार

आगरा में ताजमहल में फर्जी गाइडों का बोलबाला है। यहां वह नए फर्श को ताजमहल से पुराना बताकर पर्यटकों को गलत जानकारी भी दे रहे हैं। यह पूरा खेल एएसआई व पुलिस की मिलीभगत से चल रहा है।

विज्ञापन
Fake guides giving wrong information to tourists by claiming that new floor is older than Taj Mahal in Agra
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल में फर्जी गाइडों का बोलबाला है। यह आने वाले पर्यकटों तो गलत जानकारी भी देते हैं। ताज के पश्चिमी गेट से प्रवेश करते समय फर्श पर बिछे नए लाल पत्थरों को फर्जी गाइड ताजमहल से भी पुराना बता रहे हैं।

विज्ञापन

हजार से अधिक गाइड घुमा रहे पर्यटक

ताजमहल पर तीन तरह के गाइड हैं। एक जिनके पास उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग से लाइसेंस हैं। दूसरे जिनके पास भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) से लाइसेंस है। तीसरे जो स्टे गाइड हैं। टूरिस्ट गाइड्स वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष दीपक दान के अनुसार तीनों तरह के गाइड की संख्या करीब 400 है, लेकिन ताजमहल में एक हजार से अधिक गाइड पर्यटक घुमा रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारों का कहना है कि फर्जी गाइड पढ़े लिखे नहीं हैं, न उनका इतिहास से कोई सरोकार है। फर्जी गाइड का पूरा खेल एएसआई और पर्यटन पुलिस की मिलीभगत से चल रहा है। करीब 600 फर्जी गाइड से ताजमहल आने वाले पर्यटकों को इतिहास के नाम पर गुमराह कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ेंः- UP: 58 वर्ष की सास ने बेटे को दिया जन्म, विधवा बहू ने खड़ा कर दिया हंगामा, बोली-संपत्ति के लिए पैदा

लपकों की तरह पर्यटकों को ठग रहे

ताजमहल आने वाले पर्यटकों को फर्जी गाइड लपकों की तरह ठग रहे हैं। मिलीभगत के कारण स्मारक में आसानी से प्रवेश कर जाते हैं। फिर वहां गाइडिंग के झांसे में पर्यटकों को फंसा लेते हैं। उनके साथ घुलमिल जाते हैं। स्मारक में गाइडिंग की जगह पर्यटकों के फोटो खींचते हैं। 

गाइड फोटोग्राफी नहीं कर सकते। इसके लिए लाइसेंसधारक फोटोग्राफर मौजूद रहते हैं। फर्जी गाइड पर्यटकों को खाना खिलाने, होटल में रुकवाने और खरीदारी कराने के नाम पर एंपोरियम से लेकर होटल संचालकों से मोटा कमीशन वसूल रहे हैं।

किया जा रहा चिह्नित

एसडीएम ताज अभय सिंह ने कहा कि फर्जी गाइडों को चिह्नित किया जा रहा है। इनकी सूची बनवाई जा रही है। इनका सत्यापन कराया जाएगा। पुलिस के सहयोग से कार्रवाई सुनिश्चित कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed