फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fake drug and Medicine dealer Mohit used to sell fake medicines without bill

Agra Crime: बिना बिल के नकली दवाएं बेचता था मोहित, कमीशन के लालच में  दुकानदार कर रहे थे खरीद

Fri, 25 Nov 2022 11:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 25 Nov 2022 11:24 AM IST
सार

आगरा जिला केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आशू शर्मा का कहना है कि शहर में नकली और नशे की दवाओं की कालाबाजारी हो रही है।

विज्ञापन
Fake drug and Medicine dealer Mohit used to sell fake medicines without bill
दवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में  नकली दवा बनवाकर बेचने के मामले में हिमाचल प्रदेश में पकड़े गए मोहित बंसल से पुलिस की पूछताछ में कई जानकारियां मिली हैं। वह बिना बिल के भी दवाओं की कालाबाजारी करता था। औषधि विभाग उससे दवाएं खरीदने वाले दवा विक्रेताओं की जानकारी जुटा रहा है। सहायक आयुक्त औषधि अखिलेश जैन ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के बद्दी का औषधि विभाग और पुलिस नकली दवाएं बनाने और बेचने वाले गैंग के सरगना कमला नगर निवासी मोहित बंसल से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


पूछताछ में उसने बताया है कि वह नामीगिरामी कंपनियों के नाम से बद्दी में ही नकली दवाएं बनवाता था। इन दवाओं को आगरा स्थित अपने मेडिकल स्टोर के अलावा गोदाम से भी बेचता था। वह बिना बिल के दवाओं की बिक्री करता था। मोटा कमीशन मिलने के कारण कई दवा विक्रेता भी इससे दवाएं खरीदते थे। कहां-कहां दवाएं बेचता था, किन-किन जिलों में इनको खपाया जा रहा है। इन सभी की जानकारी जुटाई जा रही है। यहां भी कई दुकानदारों से पूछताछ की है, मोहित बंसल के आगरा रिमांड पर लेने के बाद पुख्ता जानकारी मिलेगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Child Kidnapping: पहचान बदलने के लिए रची थी ये साजिश, गले से नजरौटा का धागा उतारा, बदल दिए थे कपड़े

विज्ञापन
विज्ञापन

दवाओं की कालाबाजारी नहीं रोक पा रहे अधिकारी

आगरा जिला केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आशू शर्मा का कहना है कि शहर में नकली और नशे की दवाओं की कालाबाजारी हो रही है। औषधि विभाग इस पर अंकुश लगाने में नाकाम है। दूसरे राज्यों में आगरा के दवा माफिया पकड़ में आ रहे हैं, लेकिन यहां कोई भी रैकेट पकड़ा नहीं गया। इससे विभागीय सांठगांठ की आशंका है। मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर एसटीएफ से जांच कराने की मांग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed