फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fake currency notes printed in Ramgarh Firozabad

UP News: फिरोजाबाद के रामगढ़ में छापे जा रहे थे नकली नोट, हजारों की नकदी बरामद

Mon, 12 Sep 2022 04:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 12 Sep 2022 04:20 PM IST
सार

रामगढ़ के मोहल्ला सरजीवन नगर में भारतीय नकली मुद्रा छप रही थी। रामगढ़ पुलिस और एसओजी ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए इस मामले का खुलासा किया। हजारों की नकदी बरामद की गई है। 
 

विज्ञापन
Fake currency notes printed in Ramgarh Firozabad
जाली नोट - फोटो : Social Media

विस्तार

फिरोजाबाद के रामगढ़ के मोहल्ला जगजीवन नगर सैलई में भारतीय नकली मुद्रा छापने का कारोबार संचालित किया जा रहा था। इसका खुलासा एसओजी और रामगढ़ पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करके किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पकड़े गए आरोपियों से 53 हजार 900 रूपये के नकली छपे हुए नोट व 58 हजार रुपये के असली नोट बरामद किए गए हैं। आरोपियों के कब्जे से नोट छापने का सामान बरामद हुआ है।

विज्ञापन


मामले को खुलासा करते हुए एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि रविवार देर शाम रामगढ़ थानाध्यक्ष हरर्वेंद्र मिश्रा को सूचना मिली कि रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला जग जीवननगर सैलई में घर में कुछ लोग भारतीय मुद्रा छापने का काम कर रहे हैं। सूचना पर थानाध्यक्ष रामगढ़ हरर्वेंद्र मिश्रा और एसओजी प्रभारी रवि त्यागी ने मुखबिर द्वारा बताए गए घर पर दबिश देकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से पुलिस ने 53 हजार 900 रुपये के नकली नोट जबकि 58 हजार की असली मुद्रा बरामद की है, जो नकली करेंसी को चलाकर एकत्रित की गई थी।
विज्ञापन


इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नोट छापने के लिए स्याही, प्रिंटर के साथ अन्य सामान भी बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम कमल प्रताप निवासी जगजीवन नगर सैलई थाना रामगढ़, रामवीर निवासी राजा का ताल थाना टूंडला व कुलवेंद्र उर्फ विकास निवासी सिकेरा थाना मटसेना बताए गए हैं। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed