फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Failure to link the camera will result in fines and cancellation of the examination center. The university has further tightened monitoring for even semester examinations.

Agra News: कैमरा लिंक नहीं तो लगेगा जुर्माना, परीक्षा केंद्र होगा निरस्त, विश्वविद्यालय ने सम सेमेस्टर परीक्षाओं में निगरानी व्यवस्था और की सख्त

Wed, 06 May 2026 12:44 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Failure to link the camera will result in fines and cancellation of the examination center. The university has further tightened monitoring for even semester examinations.
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर परीक्षाओं में इस बार निगरानी व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। परीक्षाओं की निगरानी रखने के लिए खंदारी परिसर में कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां सभी महाविद्यालय में हो रहीं परीक्षाओं पर नजर रखी जा रही है। कैमरा न होने, खराब मिलने पर जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही परीक्षा केंद्र निरस्त निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि कई महाविद्यालयों में अभी तक सीसीटीवी कैमरे या तो विश्वविद्यालय के कंट्रोल रूम से लिंक नहीं किए गए हैं या फिर कैमरे चालू स्थिति में नहीं पाए जा रहे हैं। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए सभी कॉलेजों को तत्काल अपने सीसीटीवी कैमरे लिंक कराने और उन्हें सुचारु रूप से चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक ने चेतावनी दी कि निरीक्षण के दौरान यदि कैमरे बंद मिले या लिंक नहीं पाए गए तो संबंधित परीक्षा केंद्र को निरस्त करने के साथ-साथ आर्थिक दंड भी लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी महाविद्यालय समय रहते इस प्रक्रिया को पूरा कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की कार्रवाई से बचा जा सके। उन्होंने बताया कि नकल रोकने और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सचल दल सक्रिय रूप से केंद्रों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते दिनों विश्वविद्यालय प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए कई महाविद्यालयों पर कार्रवाई की है। कुछ परीक्षा केंद्रों को निरस्त किया गया है, वहीं कई संस्थानों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed