फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Facebook Friend Turns Fraudster: Teacher Blackmailed Over Fake Policy and Bitcoin Scam in Agra

Agra: फेसबुक पर दोस्ती पड़ गई भारी, शिक्षिका के साथ हुई ऐसी हरकत; आत्महत्या करने की कर डाली कोशिश

Wed, 18 Feb 2026 09:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 18 Feb 2026 09:52 AM IST
सार

आगरा की एक शिक्षिका को फेसबुक पर दोस्ती करना महंगा पड़ गया। फेसबुक फ्रेंड की ब्लैकमेलिंग से परेशान शिक्षिका ने खुदकुशी की कोशिश की। पीड़िता ने एसीपी हरीपर्वत से शिकायत की है। 

विज्ञापन
Facebook Friend Turns Fraudster: Teacher Blackmailed Over Fake Policy and Bitcoin Scam in Agra
शिक्षिका सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र की रहने वाली निजी स्कूल की शिक्षिका से फेसबुक फ्रेंड ने पहले पॉलिसी और फिर बिटकॉइन में निवेश के नाम पर लाखों रुपये ले लिए। रकम मांगने पर साइबर क्राइम में जेल जाने की धमकी दी। थाना हरिपर्वत और साइबर क्राइम थाना की पुलिस भेजने का डर दिखा ब्लैकमेलिंग करने लगा। पीड़िता ने आत्महत्या करने की कोशिश की। पति को जानकारी हुई तो उसने शिक्षिका के साथ एसीपी हरीपर्वत से शिकायत की है।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि कुछ माह पूर्व उनकी फेसबुक आईडी पर विशाल शर्मा नाम से एक फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। स्वीकार करने के बाद युवक दोस्ती का दबाव बनाने लगा। उन्होंने मना कर दिया तो आरोपी ने एक बैंक की हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के बारे में बात शुरू की। ऑफर ठीक लगने पर उन्होंने हरिपर्वत क्षेत्र में मिलकर युवक को पॉलिसी कराने के लिए 25 हजार रुपये दे दिए। आरोपी ने पॉलिसी के कागज नहीं दिए और बहाने बनाकर दो बार में 14,400 रुपये ले लिए। इसके बाद उसने रुपये बिटकॉइन में निवेश की जानकारी दी।
विज्ञापन


निवेश में दोगुना मुनाफा होने की जानकारी देने लगा। कई बार में अलग-अलग राशि ले गया। जब उन्होंने मुनाफे की रकम मांगी तो आरोपी धमकाने लगा। साइबर क्राइम में फंसाने की धमकी देने लगा। स्कूल में आकर बेइज्जत करने की धमकी देने लगा। उन्होंने डरकर कान के कुंडल,अंगूठी आदि बेचकर उसकी मांग पूरी की। आरोपी ने इसके बाद खुद के साइबर अपराध में जेल जाने की जानकारी दी और उनका नाम मामले में लिखवाने की बात कही। इसके बाद कभी हरीपर्वत थाना की पुलिस भेजने तो कभी साइबर क्राइम थाना की किसी उमा के नाम पर रकम मांगने लगा। परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या करने की सोची। पति को वीडियो भेजकर इसके बारे में बता दिया। पति ने उन्हें फोन पर समझाते हुए कुछ देर रुकने को कहा। पति को उन्होंने पूरी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन





पति ने आरोपी के बनाए वीडियो
पीड़िता ने बताया कि पति ने उनके साथ जाकर आरोपी को पकड़ा। उससे बातचीत करते हुए वीडियो बनाया। आरोपी उन्हें भी पुलिस के चंगुल से निकालने का दावा करते हुए बातों में फंसाने लगा। इसके बाद मंगलवार को पीड़िता ने साक्ष्य के साथ एसीपी हरीपर्वत अक्षय महाडिक से शिकायत की। एसीपी ने बताया कि मामले की जांच साइबर क्राइम थाना को दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed