Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Eyewitnesses did not appear in court for 25 years three accused of robbery were acquitted

Agra: अदालत में 25 साल तक नहीं पहुंचे चश्मदीद, लूट के तीन आरोपी बरी; थानाध्यक्ष ने दी थी गवाही

Fri, 21 Mar 2025 10:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 21 Mar 2025 10:08 AM IST
सार

आगरा के कमला नगर में दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात के तीन आरोपी बरी कर दिए गए। 25 साल में चश्मदीद कोर्ट नहीं पहुंचे। महज पीड़ित की पत्नी और थानाध्यक्ष ने गवाही दी थी।
 

विज्ञापन
Eyewitnesses did not appear in court for 25 years three accused of robbery were acquitted
court new - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कमला नगर में 25 साल पहले हथियारों के बल पर घर में लूटपाट के तीन आरोपी साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिए गए। विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावी क्षेत्र रनवीर सिंह ने आदेश सुनाया। अभियोजन पक्ष 25 साल तक चश्मदीदों (आया, वादी के बेटा-बेटी) को गवाही के लिए अदालत में पेश नहीं कर सका।
विज्ञापन


थाना न्यू आगरा में कमला नगर निवासी राजेंद्र खंडेलवाल ने केस दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि 2 जून 1999 की दोपहर दो युवकों ने कूरियर का पार्सल देने के नाम पर पत्नी से दरवाजा खुलवाया। पीने के लिए पानी मांगा। इस दौरान चार युवक अंदर आ गए। तमंचे, पिस्टल और चाकू के बल पर पत्नी उषा खंडेलवाल, पुत्र अभिषेक, पुत्री रुचि और आया सोमवती को बंधक बनाकर लूटपाट की।
विज्ञापन


पुलिस ने कमला नगर निवासी आरोपी मनीष, बहादुर, सुंदर, डब्बू, चमन और राजेंद्र उर्फ राजू के खिलाफ आरोपपत्र प्रस्तुत किया। आरोपी डब्बू की मौत हो गई। चमन और राजेंद्र उर्फ राजू की पत्रावली अलग कर दी गई। अदालत में वादी, उनकी पत्नी और थानाध्यक्ष की गवाही दर्ज हुई। कई बार आदेश के बाद भी अभियोजन पक्ष चश्मदीदों को गवाही के लिए हाजिर नहीं कर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed