फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Eye surgeon's son fell from second floor of apartment family members shocked to see dead body

आगरा: अपार्टमेंट के दूसरे तल से गिरा नेत्र सर्जन का बेटा, तीन घंटे बाद पता चला; लाश देख कांप गए घरवाले

Fri, 24 Nov 2023 12:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 24 Nov 2023 12:10 AM IST
सार

शास्त्रीपुरम स्थित कृष्णा लोक अपार्टमेंट में रह रहे नेत्र सर्जन का बेटा दूसरे तल से न जाने कैसे गिर गया। इस बात की खबर किसी को नहीं लगी। जब लोगों ने उसकी लाश को देखा तो घरवालों को सूचना दी। बेटे की लाश देख परिवारीजन कांप गए। 
 

विज्ञापन
Eye surgeon's son fell from second floor of apartment family members shocked to see dead body
नेत्र सर्जन का बेटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित कृष्णा लोक अपार्टमेंट के द्वितीय तल से बुधवार रात 17 वर्षीय छात्र आदित्य सिंह की गिरकर मौत हो गई। अपार्टमेंट के लोगों को तीन घंटे बाद घटना का पता चला। आदित्य के पिता डॉ. वीरेंद्र सिंह जिला अस्पताल में नेत्र सर्जन हैं। बृहस्पतिवार सुबह छह बजे अपार्टमेंट के पार्क में लोग टहलने निकले तो उन्होंने शव को पार्क के पास पड़ा देखा। सोसाइटी के व्हाट्सएप ग्रुप में शव की फोटो शेयर करने पर पहचान हो सकी।
विज्ञापन


मूलरूप से मैनपुरी जिले के गांव डुढवा थाना करहल निवासी डाॅ. वीरेंद्र सिंह आगरा में शास्त्रीपुरम स्थित कृष्णा लोक अपार्टमेंट के डी-ब्लाक के फ्लैट संख्या 207 में पत्नी संजीवनी सुधा और पुत्र आदित्य के साथ रह रहे थे। बड़ा बेटा विवेक प्रयागराज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। छोटा आदित्य सिंपकिंस स्कूल में बारहवीं का छात्र था। वह आकाश इंस्टीट्यूट से नीट की तैयारी भी कर रहा था।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि वह बुधवार रात करीब 12:30 बजे तक बेटे आदित्य के साथ थे। बेटा रोज की तरह कमरे में पढ़ाई करने चला गया। बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे अपार्टमेंट में रहने वाले लोग सोसाइटी के पार्क में टहलने निकले थे। उन्होंने आदित्य का शव पड़ा देखा। समिति के व्हाट्सएप ग्रुप पर फोटो वायरल पर लोगों ने पहचान की। बेटे की मौत सुनते ही मां संजीवनी बेहोश हो गईं।

सीसीटीवी में दिखी गिरने की फुटेज
अपार्टमेंट में भूतल पर लगे सीसीटीवी में आदित्य के गिरने की फुटेज मिली है। फुटेज के अनुसार आदित्य बुधवार रात 3:22 बजे गिरते हुए दिखाई दिया है। पार्क साइड में सड़क किनारे बने फर्श पर गिरने का फुटेज है। वह तीन घंटे तक वहां पड़ा रहा। अनुमान है कि दोनों पैर और कूल्हे की हड्डी टूट गई थी। सिर में गंभीर चोट से मौत हुई। परिजन ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

सवाल : आखिर क्या हुआ
परिजन ने पुलिस से यही कहा कि बेटे के साथ हादसा हुआ है। हालांकि पुलिस इस सवाल के जवाब ढूंढ रही है कि आखिर आदित्य के साथ क्या हुआ। जांच की जा रही है। देर रात गिरने का फुटेज दिखा, ऐसे में वह उस समय वहां क्या कर रहा था। सोसाइटी के गार्ड और अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed